{"_id":"655a73358eb19ba635098da7","slug":"army-day-parade-lucknow-news-c-13-lko1012-497367-2023-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: सूर्यकिरण व सारंग दिखाएंगे करतब, डेयरडेविल्स जीतेंगे दिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: सूर्यकिरण व सारंग दिखाएंगे करतब, डेयरडेविल्स जीतेंगे दिल
विज्ञापन
लखनऊ। सेना दिवस परेड का पहली बार लखनऊ में आयोजन हो रहा है जिसकी तैयारियां तेज कर दी गई हैं। आर्मी डे परेड के तहत सूर्यकिरण एरोबेटिक टीम की ओर से हवा में जांबाजी के करतब दिखाए जाएंगे। इस शो में सारंग हेलीकाॅप्टर भी करतब दिखाएंगे। इसके साथ ही डेयरडेविल की टीम भी लखनऊ आएगी और अपने करतबों से लखनऊवालों का दिल जीतेगी।
15 जनवरी को आर्मी डे मनाया जाता है। यह पहला मौका है, जब पहली बार लखनऊ में यह दिवस मनाया जाएगा। इसके लिए मध्य कमान मुख्य भूमिका निभा रहा है। आयोजन परेड छावनी स्थित 11 गोरखा राइफल्स रेजिमेंट परिसर में होगा, जिसमें सेना के अधिकारी व जवान शामिल होंगे। उसी दिन शाम को सूर्या खेल परिषद के मैदान में शौर्य संध्या होगी। इसमें रक्षामंत्री राजनाथ सिंह व प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शामिल होने की संभावना है। शाम को एक कॉम्बैट डिस्प्ले भी होगा, जहां भारतीय सेना की शक्ति विश्वभर को नजर आएगी। इसके अतिरिक्त आर्मी डे के तहत कई कार्यक्रम होंगे। इसमें पौधरोपण, रक्तदान शिविर, बैंड डिस्प्ले आदि शामिल हैं। इतना ही नहीं, गैलेंट्री अवाॅर्डी जांबाजों द्वारा स्कूलों में देशप्रेम व भारतीय सेना से जुड़े व्याख्यान व अनुभवों को साझा किया जाएगा। पौधरोपण के कार्यक्रम शुरू भी कर दिए गए हैं।
प्रदर्शनी में दिखेगी भारतीय सेना की ताकत
आर्मी डे के अंतर्गत लखनऊ में प्रदर्शनी लगाई जाएगी, जिसमें भारतीय सेना के अत्याधुनिक हथियारों को प्रदर्शित किया जाएगा। इसमें टैंक, अत्याधुनिक मशीन गन, रॉकेट लॉन्चर आदि रहेंगे। यह प्रदर्शनी दिसंबर या जनवरी में लगाई जाएगी।
विज्ञापन
हाफ मैराथन में उमड़ा जोश
सेना दिवस के तहत मध्य कमान के अंतर्गत आने वाले जबलपुर (मप्र.) के कोबरा ग्राउंड में रविवार को हाफ मैराथन हुई, जिसमें कमान के जीओसी-इन-सी लेफ्टिनेंट जनरल एनएस राजा सुब्रमणि ने हरी झंडी दिखाई। हाफ मैराथन में तीन हजार से अधिक सैन्यकर्मियों, पुलिसकर्मियों, फिटनेस प्रेमी, एनसीसी कैडेटों, महिलाओं व स्कूली बच्चों ने हिस्सा लिया। इसे तीन श्रेणियों 21 किमी., 10 किमी. और 5 किमी. में रखा गया, जिसके विजेताओं को पुरस्कृत भी किया गया।