फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Army Chief General Manoj Mukund Naravane to arrive in Lucknow today to visit Army's Central Command Headquarters

सेना प्रमुख ने मध्य कमान की सैन्य तैयारियों का लिया जायजा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की मुलाकात

Fri, 07 Aug 2020 08:07 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Fri, 07 Aug 2020 08:07 PM IST
विज्ञापन
Army Chief General Manoj Mukund Naravane to arrive in Lucknow today to visit Army's Central Command Headquarters
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करते सेना प्रमुख मनोज मुकुंद नरवणे। - फोटो : amar ujala

भारतीय सेना प्रमुख मनोज मुकुंद नरवणे शुक्रवार को अपने पहले आधिकारिक दौरे पर लखनऊ पहुंचे। यहां उन्होंने राज्यपाल आनंदीबेन पटेल व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की और मध्य कमान मुख्यालय में आला अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने मध्य कमान की ऑपरेशन संबंधी तैयारियों की सराहना भी की। दरअसल एलएसी पर चीन के साथ लगातार तनाव बढ़ता जा रहा है ऐसे में सेना की तैयारियों का जायजा लेने और जवानों का मनोबल बढ़ाने के लिए लगातार प्रधानमंत्री से लेकर सेना प्रमुख तक सक्रिय हैं।

विज्ञापन


इसी क्रम में तनाव के बीच देश के सबसे बड़े मध्य कमान की सैन्य तैयारियों का जायजा लेने सेनाध्यक्ष जनरल मनोज मुकुंद नरवणे शुक्रवार को लखनऊ पहुंचे। वह तेजपुर में पूर्वोतर भारत से लगी चीनी सीमा की तैयारियों का निरीक्षण करने के बाद सुबह विशेष विमान से अमौसी एयरपोर्ट पहुंचे। जहां से हेलीकॉप्टर से वह सूर्या खेल परिसर और रोड के रास्ते मध्य कमान मुख्यालय आए। यहां मध्य कमान सेनाध्यक्ष  जनरल इकरूप सिंह घुमन व वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों से सैन्य तैयारियों पर चर्चा की। सेना प्रमुख ने लिपुलेख में चीनी सेना की बढ़ी गतिविधियों के साथ- साथ उतर प्रदेश व उतराखंड से जुड़ी नेपाल सीमा की सुरक्षा पर गहन मंथन भी किया।
विज्ञापन


छावनी में मध्य कमान मुख्यालय की ऑपरेशनल और प्रशासनिक तैयारियों कि उन्होंने सराहना की।  मध्य कमान के फार्मेशन कमांडरों के कार्यों पर भी संतुष्टि दिखाई। जनरल नरवणे ने राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी मुलाकात की। उन्होंने पूर्वी लद्दाख और चीनी सेना की उतराखंड से सटे ट्राई जंक्शन पर बढ़ती सैन्य गतिविधि पर विचार विमर्श किया। साथ ही नेपाल की ओर से कार्रवाई पर भी मंथन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेना प्रमुख ने मध्य क्षेत्र में सैन्य बलों की क्षमता वृद्धि के साथ बुनियादी ढांचे के विकास की तैयारियों को भी परखा। दुर्गम क्षेत्रों में विपरीत मौसम के बीच तैनात अग्रिम पोस्ट के जवानों की पराक्रम की सराहना की। दोपहर बाद वह दिल्ली रवाना हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed