{"_id":"67312545a913086d8a0395e6","slug":"arms-smuggler-who-escaped-from-thane-police-custody-arrested-from-indiranagar-lucknow-news-c-13-1-lko1103-947095-2024-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: ठाणे पुलिस की अभिरक्षा से भागा असलहा तस्कर इंदिरानगर से गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: ठाणे पुलिस की अभिरक्षा से भागा असलहा तस्कर इंदिरानगर से गिरफ्तार
Mon, 11 Nov 2024 02:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Mon, 11 Nov 2024 02:57 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। महाराष्ट्र के ठाणे पुलिस की हिरासत से भागे असलहा तस्कर को शनिवार देर रात एसटीएफ ने इंदिरानगर इलाके से गिरफ्तार कर लिया है।
ठाणे के चितलसर मानपाड़ा इलाके से इंदिरानगर तकरोही निवासी प्रिंस कैलाश विश्वकर्मा को दो पिस्टल के साथ पांच नवंबर को गिरफ्तार किया था। कस्टडी रिमांड के दौरान आरोपी प्रिंस शौचालय जाते वक्त हिरासत से भाग निकला था। पुलिस ने चितसलर थाने में केस दर्ज कर प्रिंस की गिरफ्तारी के लिए यूपी एसटीएफ से मदद मांगी थी। शनिवार को एसटीएफ ने तकरोही स्थित एक चाय की दुकान से पास से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। प्रिंस ने पुलिस को बताया कि उसके दोस्त बहराइच निवासी साजन कुमार उर्फ दीपक ने दो पिस्टल ठाणे में डिलीवरी के लिए दी थी। इस दौरान पुलिस ने उसे पकड़ लिया, लेकिन रिमांड के दौरान वह भाग निकला और लखनऊ आ गया था। साजन को वीपी रोड बृहंमुंबई पुलिस ने पांच नवंबर को गिरफ्तार कर लिया था।