{"_id":"5d8138718ebc3e93ba1b1746","slug":"armed-shops-will-close-which-are-without-license-lucknow-news-lko4820980196","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना लाइसेंस वाली शस्त्र दुकानों पर पड़ेगा ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना लाइसेंस वाली शस्त्र दुकानों पर पड़ेगा ताला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। शस्त्र अनुभाग द्वारा जारी नोटिस के बाद भी शस्त्र कारतूस बिक्री के लाइसेंस का नवीनीकरण न कराने वाली शहर की आधा दर्जन शस्त्र दुकानों पर ताला पड़ेगा। एसीएम स्तर पर ऐसी 13 दुकानों को नोटिस जारी किया गया था। इनमें से आधा दर्जन शस्त्र दुकान संचालकों ने नवीनीकरण पूरा कराया जबकि सात दुकानदारों ने न तो नवीनीकरण कराया और न ही नोटिस का जवाब भेजा। इसे गंभीरता से लेते हुए शस्त्र अनुभाग अब डिफाल्टर शस्त्र दुकानों का लाइसेंस निलंबित किए जाने की संस्तुति रिपोर्ट डीएम को भेजेगा।
रेंडम जांच में सामने आया है कि शहरी क्षेत्र में अमीनाबाद, लाटूश रोड व नाज सिनेमा रोड पर संचालित पांच और ग्रामीण इलाके के मोहनलालगंज व सरोजनीनगर में चल रही दो शस्त्र दुकानों के विक्रय लाइसेंस की तय वैधता अवधि खत्म हो जाने के बाद भी बिना लाइसेंस नवीनीकरण के संचालन किया जा रहा है। शस्त्र अनुभाग प्रभारी व एडीएम सिटी पश्चिम संतोष कुमार वैश्य ने ऐसी दुकानों पर सख्त कार्रवाई का निर्देश शस्त्र अनुभाग को दिया है। इसके तहत डिफाल्टर शस्त्र दुकानों का बिक्री लाइसेंस निलंबित करने की संस्तुति रिपोर्ट तैयार कर कार्रवाई के लिए डीएम को भेजी जाएगी।