फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   arman khan won his seat

पश्चिम से साइकिल पर विधानसभा पहुंचे अरमान

Fri, 11 Mar 2022 02:43 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 02:43 AM IST
विज्ञापन
arman khan won his seat
लखनऊ पश्चिम सीट पर शुरुआत से ही हर किसी की नजर थी। मुकाबला भी कांटे का हुआ। मतगणना शुरू हुई तो दूसरे चरण से ही भाजपा प्रत्याशी अंजनी श्रीवास्तव को बढ़त मिलने लगी। यह बढ़त करीब 14 हजार वोटों तक पहुंच गई। मगर आठ चरण की मतगणना के बाद धीरे-धीरे साइकिल ने रफ्तार पकड़ी तो अरमान खान को विधानसभा पहुंचाकर ही रुकी।
विज्ञापन

राजधानी की नौ विधानसभा सीटों में सबसे कड़ी टक्कर लखनऊ पश्चिम और मध्य सीट पर ही मानी जा रही थी। ऐसे में इन दोनों सीटों पर शुरू से ही हर किसी की नजर थी। गुरुवार को मतगणना शुरू हुई तो पहले राउंड में अरमान खान को 247 वोटों से बढ़त मिली, मगर दूसरे राउंड से ही भाजपा प्रत्याशी अंजनी श्रीवास्तव को बढ़त मिलने लगी। सातवें राउंड की मतगणना तक अंजनी श्रीवास्तव 31,157 और अरमान खान 19,430 वोट पाए थे। इस तरह अंजनी 11,727 वोट से आगे थे। आठवें राउंड में भी अंजनी को कुछ वोटों से बढ़त मिली। मगर इसके बाद साइकिल ने रफ्तार पकड़नी शुरू की। दसवें राउंड की मतगणना तक अंजनी को 39,917 और अरमान को 33,817 वोट मिले। इसके बाद अरमान खान को बढ़त मिलती गई। आखिरकार अंतिम राउंड में मतगणना पूरी होने पर सपा के अरमान खान को 1,24,497 और भाजपा के अंजनी श्रीवास्तव को 1,16,313 वोट मिले। जबकि बसपा के कायम रजा खान को 10,081 और कांग्रेस प्रत्याशी शहाना सिद्दीकी को 2,796 वोट ही मिले। इस तरह साइकिल पर सवार अरमान खान 8,184 वोटों से जीत हासिल कर विधानसभा पहुंचने में कामयाब हो गए।
विज्ञापन

अंत तक डटे रहे अंजनी व अरमान
मतगणना की शुरुआत के वक्त ही भाजपा प्रत्याशी अंजनी व सपा प्रत्याशी अरमान खान अपने-अपने एजेंट्स को लेकर गणना कक्ष में पहुंच गए थे। प्रत्येक चरण की मतगणना में सभी टेबल पर मिले वोटों की गिनती अरमान खान खुद कर रहे थे। हालांकि अंजनी ने इसके लिए अपने कार्यकर्ताओं को लगाया था। दसवें राउंड की मतगणना में कुछ अंतर पाए जाने पर अरमान खान ने रिटर्निंग ऑफिसर से आपत्ति जताई। हालांकि बाद में पता चला कि उन्होंने एक टेबल के वोटों की गणना गलत कर ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed