फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   ARM Suspended in lucknow

सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक निलंबित, ये लगे आरोप, यहां पढ़ें- पूरा मामला

Sat, 17 Oct 2020 01:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: लखनऊ ब्यूरो Updated Sat, 17 Oct 2020 01:45 AM IST
विज्ञापन
ARM Suspended in lucknow
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
रोडवेज बसों से डीजल चोरी के मामले की फाइल को सात महीने तक दबाए रखने वाले सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक (एआरएम) गौरव वर्मा को निलंबित कर दिया गया है। मामला कैसरबाग बस डिपो का है। परिवहन निगम के एमडी धीरज साहू ने शुक्रवार को तत्काल प्रभाव से एआरएम को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन


इस दौरान वेतन और भत्ते में कटौती होगी। पूरे मामले की जांच प्रधान प्रबंधक (प्राविधिक) ए. रहमान को सौंपी गई है। जबकि एआरएम परिवहन निगम मुख्यालय के मुख्य प्रधान प्रबंधक (संचालन) पीआर बेलवारियार से संबद्ध रहेगा। 
विज्ञापन

मालूम हो कि बीते नवंबर व दिसंबर में नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ प्रदर्शनकारियों को लाने व ले जाने के लिए पुलिस द्वारा बसें किराए पर ली गई थीं।

डीजल खर्च परिवहन निगम को देना था। लेकिन मामले की जांच हुई तो बिना बस चले ही लाखों का डीजल खर्च होने का मामला सामने आया था। एआरएम गौरव वर्मा मामले की फाइल को सात महीने से दबाए हुए था। इसे लेकर कार्रवाई हुई है। गौरव वर्मा का चयन गत 11 सितंबर को यूपी पीसीएस में हुआ था। उसे आबकारी विभाग में एक्साइज इंस्पेक्टर का पद मिला था। 2015 में परिवहन निगम में भर्ती होने के बाद से ही उसकी कार्यशैली चर्चा में रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले भी हो चुके हैं सस्पेंड

सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक गौरव वर्मा इससे पहले भी सस्पेंड हो चुके हैं। उन्नाव डिपो में तैनाती के दौरान दिनदहाड़े करीब 20 लाख के कैश की लूट हो गई थी। मामले ने काफी तूल पकड़ लिया था। इसके बाद एआरएम गौरव वर्मा को तत्काल सस्पेंड कर दिया गया था।

आरोप
- रोडवेज बसों में डीजल खर्च की समीक्षा नहीं करना। 
- व्हीकल ट्रैकिंग सिस्टम से छेड़छाड़ पर कार्रवाई नहीं करना।
- उच्चाधिकारियों के आदेशों को बार-बार नजरअंदाज करना।
- डीजल चोरी की रिकवरी दोषी कर्मियों से नहीं करना। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed