{"_id":"19e742b952570bab743cfb6485c289ac","slug":"ardas-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"समागम के पहले दिन संगत ने की अरदास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समागम के पहले दिन संगत ने की अरदास
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 02 Feb 2014 11:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहीद बाबा दीप सिंह के जन्मदिवस पर दो दिवसीय गुरमति समागम शनिवार से ऐतिहासिक यहियागंज गुरुद्वारा साहिब में शुरू हुआ।
विज्ञापन
बाबा दीप सिंह सेवा सोसायटी की ओर से शुरू हुए समारोह के पहले दिन शाम को फूलों से सजे दीवान में गुरु को पालकी पर विराजा गया।
अमृतसर से पधारे दरबार साहिब के ग्रंथी ज्ञानी जसविंदर सिंह ने बाबा दीप सिंह की जीवनी बखानी।
संगत ने गुरु को मत्था टेका। माता कौला भलाई केंद्र अमृतसर से पधारे भाई सुरिंदर सिंह ‘मनी’ ने गुरुवाणी से संगत को निहाल किया।
लुधियाना से आए भाई सतिंदर सिंह सारंग’ ने भी संगत को निहाल किया।