{"_id":"665e451165f3bb05290abda6","slug":"archana-express-coming-from-jammu-late-by-four-and-a-quarter-hours-raebareli-news-c-101-1-slko1034-115134-2024-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: जम्मू से आने वाली अर्चना एक्सप्रेस सवा चार घंटे लेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: जम्मू से आने वाली अर्चना एक्सप्रेस सवा चार घंटे लेट
Tue, 04 Jun 2024 04:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Tue, 04 Jun 2024 04:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। जिले से होकर गुजरने वाली ज्यादातर ट्रेनों की लेटलतीफी ने सोमवार को यात्रियों की मुश्किलें बढ़ा दीं। जम्मू तवी से पटना जाने वाली अर्चना एक्सप्रेस सबसे ज्यादा सवा चार घंटे विलंब से पहुंची। ट्रेनों के इंतजार में यात्री इधर-उधर भटकते रहे। प्लेटफार्म पर गर्मी और गर्म हवा के थपेड़ों से बचने के लिए यात्री कभी प्रतीक्षालय या फिर बाहर पेड़ के नीचे बैठे नजर आए। ट्रेनों के आने की घोषणा होने पर प्लेटफार्म पर पहुंचे।
हावड़ा से अमृतसर जाने वाली पंजाब मेल पौने दो घंटे और अमृतसर से हावड़ा जाने वाली पंजाब मेल डेढ़ घंटे देर से आई। शक्ति नगर से टनकपुर जाने वाली त्रिवेणी एक्सप्रेस सवा घंटे विलंब से पहुंची। चंडीगढ़ से प्रयागराज जाने वाली ऊंचाहार एक्सप्रेस रघुराज सिंह स्टेशन पर पौन घंटे देर से पहुंची, लेकिन लालगंज और जलालपुर धई स्टेशनों पर देर तक रोके जाने के कारण लेटलतीफी बढ़ गई।
इससे यह गाड़ी ऊंचाहार पहुंचने पर डेढ़ घंटे से ज्यादा लेट हो गई। प्रयागराज से चंडीगढ़ जाने वाली ऊंचाहार एक्सप्रेस लगभग दो घंटे देर से गुजरी। यह गाड़ी प्रयागराज से ही एक घंटे देर से रवाना हुई थी। स्टेशन अधीक्षक रवि रंजन कुमार ने बताया कि देर से आने वाली सभी ट्रेनें पिछले स्टेशनों से लेट होने के कारण विलंब से पहुंची हैं। रायबरेली स्टेशन पर कोई गाड़ी देर तक नहीं रोकी गई।
विज्ञापन
कई स्टेशनों पर रोकी गई लखनऊ-प्रयागराज स्पेशल
लखनऊ-प्रयागराज स्पेशल (पैसेंजर ट्रेन) सवा दो घंटे विलंब से आई। यह ट्रेन रास्ते में कई स्टेशनों पर देर तक रोकी गई, जिससे लेटलतीफी बढ़ी। भोपाल-प्रतापगढ़ एक्सप्रेस पौन घंटे देर से आई। सहारनपुर से प्रयागराज जाने वाली नौचंदी एक्सप्रेस, लखनऊ से वाराणसी जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस, प्रयागराज से लखनऊ जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस आधे घंटे देर से पहुंची। रविवार देर रात बरेली-प्रयागराज एक्सप्रेस ढाई घंटे देर से आई।