{"_id":"60b72c21d6542130b431011d","slug":"apply-for-sub-inspectors-posts-till-15-july","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: दरोगा व सहायक दरोगा के पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, 15 जुलाई तक करें आवेदन","category":{"title":"Jobs","title_hn":"नौकरी","slug":"jobs"}}
यूपी: दरोगा व सहायक दरोगा के पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, 15 जुलाई तक करें आवेदन
Wed, 02 Jun 2021 12:28 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 02 Jun 2021 12:28 PM IST
सार
दरोगा व सहायक दरोगा के 1329 पदों के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं। अभ्यर्थी 15 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश पुलिस में लिपिक संवर्ग के दरोगा व सहायक दरोगा के पदों पर भर्ती प्रक्रिया मंगलवार से शुरू हो गई। 1329 पदों के लिए पहली जून से आवेदन शुरू हुए हैं। पहले आवेदन की अंतिम तिथि 30 जून थी, लेकिन इसे बढ़ाकर 15 जुलाई कर दिया गया है।
विज्ञापन
इससे पहले भी आवेदन की तिथि दो बार बढ़ाई जा चुकी है। पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के अधिकारियों का कहना है कि कोरोना कर्फ्यू के कारण अभ्यर्थियों को दस्तावेज बनवाने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा था, इसे देखते हुए समय बढ़ाया गया है।
विज्ञापन
लिपिक संवर्ग में जिन पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू हो रही है उसमें पुलिस उप निरीक्षक गोपनीय के 295 पद, पुलिस सहायक उप निरीक्षक लिपिक के 624 पद और सहायक उप निरीक्षक लेखा के 358 पद यानी कुल 1277 पदों के साथ सतर्कता अधिष्ठान में पुलिस उप निरीक्षक के 32 पद और सहायक पुलिस उप निरीक्षक लिपिक के 20 पद के लिए भी पहली जून से आवेदन लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन