Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   NSIC Recruitment 2026: Apply for 42 Executive Posts For SC ST Candidates, Check Eligibility and Dates

विशेष भर्ती: एनएसआईसी में सहायक प्रबंधक समेत कई कार्यकारी पदों पर आवेदन का मौका, जानें पात्रता की सभी शर्तें

Sat, 21 Nov 2026 10:58 AM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Sat, 21 Nov 2026 10:58 AM IST
सार

नेशनल स्मॉल इंडस्ट्रीज कॉरपोरेशन (NSIC) ने 42 एग्जीक्यूटिव पदों पर विशेष भर्ती अभियान शुरू किया है। ऑनलाइन आवेदन 21 नवंबर से 14 दिसंबर 2026 तक किए जा सकते हैं। आवेदन की हार्ड कॉपी 21 दिसंबर शाम 6 बजे तक पहुंचानी होगी।

विज्ञापन
NSIC Recruitment 2026: Apply for 42 Executive Posts For SC ST Candidates, Check Eligibility and Dates
NSIC Executive Recruitment 2026 - फोटो : AI Generated

विस्तार

नेशनल स्मॉल इंडस्ट्रीज कॉरपोरेशन लिमिटेड ने विज्ञापन संख्या NSIC/HR/01/2026 के तहत विशेष भर्ती अभियान की अधिसूचना जारी की है। यह भर्ती दलित, पिछड़े, आदिवासी और पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के लिए है। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आज, 21 नवंबर 2026 से शुरू हो गई है। उम्मीदवारों को आवेदन और दस्तावेजों की हार्ड कॉपी जमा करने की तारीखों का ध्यान रखना होगा।

विज्ञापन

आवेदन की महत्वपूर्ण तारीखें क्या हैं?

कार्यक्रम तारीख
अधिसूचना जारी 2026
ऑनलाइन आवेदन शुरू 21 नवंबर 2026
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख 14 दिसंबर 2026
आयु, योग्यता और अनुभव की गणना की कट-ऑफ तारीख 14 दिसंबर 2026
आवेदन की हार्ड कॉपी पहुंचने की अंतिम तारीख 21 दिसंबर 2026, शाम 6 बजे तक

 

किस पद के लिए कितनी वैकेंसी हैं?

यह भर्ती अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) और दिव्यांगजन (PwBD) के लिए आरक्षित एग्जीक्यूटिव पदों पर की जाएगी। कुल 42 पदों पर भर्ती होगी। इनमें जनरल मैनेजर से लेकर असिस्टेंट मैनेजर तक के पद शामिल हैं।

विज्ञापन

 

पद रिक्तियां
जनरल मैनेजर (E-5) 3
डिप्टी जनरल मैनेजर- टेक्नोलॉजी 1
डिप्टी जनरल मैनेजर- फाइनेंस एंड अकाउंट्स 1
चीफ मैनेजर- लॉ एंड बिजनेस डेवलपमेंट 2
चीफ मैनेजर- फाइनेंस एंड अकाउंट्स 1
डिप्टी मैनेजर- लॉ, बिजनेस डेवलपमेंट और राजभाषा 7
डिप्टी मैनेजर- फाइनेंस एंड अकाउंट्स 6
असिस्टेंट मैनेजर- टेक्नोलॉजी 13
असिस्टेंट मैनेजर- फाइनेंस एंड अकाउंट्स 8
कुल 42

 

शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा क्या है?

पद के अनुसार उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में डिग्री, प्रोफेशनल योग्यता और निर्धारित अनुभव होना जरूरी है। कई पदों के लिए प्रथम श्रेणी में डिग्री या न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक की शर्त है। SC, ST और PwBD उम्मीदवारों के लिए अंक की न्यूनतम सीमा में 5 प्रतिशत की छूट दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
  • जनरल मैनेजर: अधिकतम आयु 45 वर्ष, संबंधित क्षेत्र में 15 साल का अनुभव
  • डिप्टी जनरल मैनेजर: अधिकतम आयु 41 वर्ष, 12 साल का अनुभव
  • चीफ मैनेजर: अधिकतम आयु 38 वर्ष, 9 साल का अनुभव
  • डिप्टी मैनेजर: अधिकतम आयु 31 वर्ष, 2 साल का अनुभव
  • असिस्टेंट मैनेजर: अधिकतम आयु 28 वर्ष। टेक्नोलॉजी पद के लिए संबंधित इंजीनियरिंग डिग्री और GATE 2025 या GATE 2026 का वैध स्कोर जरूरी है। फाइनेंस एंड अकाउंट्स पद के लिए पूर्व अनुभव की जरूरत नहीं है।

आयु की गणना 14 दिसंबर 2026 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट मिलेगी। मौजूदा NSIC कर्मचारियों के लिए अधिकतम आयु सीमा में 10 साल की छूट और प्रथम श्रेणी की शर्त में छूट का प्रावधान भी है।

चयन प्रक्रिया कैसी होगी?

चयन प्रक्रिया पद के अनुसार अलग-अलग होगी।

  • जनरल मैनेजर से डिप्टी मैनेजर तक के पद: आवेदन और पात्रता की जांच के बाद शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों का व्यक्तिगत साक्षात्कार होगा।
  • असिस्टेंट मैनेजर- टेक्नोलॉजी: GATE स्कोर को 70 प्रतिशत और साक्षात्कार को 30 प्रतिशत वेटेज दिया जाएगा।
  • असिस्टेंट मैनेजर- फाइनेंस एंड अकाउंट्स: कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) को 70 प्रतिशत और साक्षात्कार को 30 प्रतिशत वेटेज मिलेगा।

फाइनेंस एंड अकाउंट्स के असिस्टेंट मैनेजर पद की CBT में 100 प्रश्न होंगे। परीक्षा 100 अंकों की होगी और इसके लिए 90 मिनट मिलेंगे। गलत उत्तर पर 0.25 अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी।

आवेदन शुल्क कितना है?

सामान्य आवेदन शुल्क 1,500 रुपये है। SC, ST, PwBD, महिला और NSIC विभागीय उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क से छूट दी गई है। शुल्क जमा करने के बाद उसे वापस नहीं किया जाएगा।

NSIC भर्ती 2026 के लिए आवेदन कैसे करें?

उम्मीदवार एनएसआईसी की वेबसाइट nsic.co.in के करियर सेक्शन के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद उसका प्रिंट निकालना होगा।

आवेदन के साथ फोटो, हस्ताक्षर, शैक्षणिक प्रमाणपत्र, श्रेणी प्रमाणपत्र, अनुभव प्रमाणपत्र और अन्य जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे। ऑनलाइन आवेदन जमा करने के बाद हस्ताक्षरित आवेदन फॉर्म और दस्तावेजों की स्वप्रमाणित प्रतियां डाक या हाथों-हाथ NSIC के निर्धारित पते पर भेजनी होंगी।

हार्ड कॉपी 21 दिसंबर 2026 को शाम 6 बजे तक NSIC भवन, ओखला इंडस्ट्रियल एस्टेट, नई दिल्ली-110020 पहुंच जानी चाहिए। अंतिम समय के बाद प्राप्त आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। आवेदन करने से पहले उम्मीदवार आधिकारिक अधिसूचना में अपने पद की योग्यता, अनुभव, आयु सीमा और दस्तावेजों से जुड़ी शर्तें ध्यान से जांच लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed