फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Applications for UG and PG courses at KKC now open until the 10th

Lucknow News: केकेसी में यूजी-पीजी के लिए आवेदन अब 10 तक

Thu, 09 Jul 2026 12:51 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
Applications for UG and PG courses at KKC now open until the 10th
लखनऊ। श्री जय नारायण मिश्र पीजी कॉलेज (केकेसी) में शैक्षिक सत्र 2026-27 के तहत स्नातक व परास्नातक स्तर के कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि पांच जुलाई से अब 10 जुलाई कर दी गई है। कॉलेज की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन का शुल्क एक हजार रुपये है। आगामी सत्र से कॉलेज में तीन सर्टिफिकेट कोर्स शुरू किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

प्राचार्य प्रो. केके शुक्ला ने बताया कि कॉलेज में बीए की 1080, बीकॉम की 1080, बीएससी बायोलॉजी की 420, बीएससी गणित की 300, बीएससी कंप्यूटर साइंस की 60, बीएससी सांख्यिकी की 60, एलएलबी की 320, बीकॉम ऑनर्स की 60, बीबीए की 60, बीसीए की 60, बीएड की 50, बीपीएड की 50, एमकॉम प्योर कॉमर्स की 60, एप्लायड इकनॉमिक्स की 60, एमएससी फिजिक्स की 30, एमएससी केमिस्ट्री की 30, एमएससी जूलॉजी की 30, एमएससी बॉटनी की 30, एमए अंग्रेजी की 50, एमए समाजशास्त्र की 50 और एमए हिंदी की 60 सीटें हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा पाठ्यक्रम के हिसाब से सेल्फ फाइनेंस सीटें भी हैं। उन्होंने बताया कि आगामी सत्र से कॉलेज में तीन सर्टिफिकेट कोर्स शुरू किए जा रहे हैं। इनमें कंप्यूटराइज्ड अकाउंटिंग व टैली, विदेशी भाषाएं और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित कंप्यूटर एप्लिकेशन पाठ्यक्रम शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed