{"_id":"5f91d76fdb2bd93ac11b4455","slug":"applications-for-recognition-of-bsc-nursing-increased","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएससी नर्सिंग की मान्यता के लिए बढ़ गए आवेदन, पैरामेडिकल पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए आवेदन 21 नवंबर तक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएससी नर्सिंग की मान्यता के लिए बढ़ गए आवेदन, पैरामेडिकल पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए आवेदन 21 नवंबर तक
Fri, 23 Oct 2020 01:27 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Fri, 23 Oct 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
नर्सिंग स्टॉफ (फाइल फोटो)
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंडियन नर्सिंग काउंसिल के जीएनएम कोर्स को बंद करने के प्रस्ताव के बाद प्रदेश में अचानक बीएससी नर्सिंग कॉलेज की मान्यता के आवेदन बढ़ गए थे। इन कॉलेजों की मान्यता के लिए यूपी स्टेट मेडिकल काउंसिल पर निरीक्षण करने का दबाव था। जिससे जल्द से जल्द नए सत्र तक जीएनएम पाठ्यक्रम चला रहे कॉलेज बीएससी डिग्री शुरू कर सकें।
प्रदेश में नर्सिंग कॉलेज खोलने के लिए आवेदन यूपी स्टेट मेडिकल फैकल्टी में करना होता है। आवेदन पत्र की जांच के बाद कॉलेज में मौजूद सुविधाओं, फैकल्टी व अन्य संसाधनों की उपलब्धता के लिए एक समिति निरीक्षण करती है। जीएनएम डिप्लोमा के लिए अनुमति प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा और डिग्री पाठ्यक्रम के लिए अनुमति मुख्य सचिव की अध्यक्षता में गठित एक हाईपॉवर कमेटी देती है। यूपी स्टेट मेडिकल काउंसिल की टीम कॉलेज का निरीक्षण करके एग्जीक्यूटिव कमेटी को पूरी रिपोर्ट देती है। यह कमेटी इस रिपोर्ट को शासन को भेजती है। इसी आधार पर पाठ्यक्रम शुरू करने की अनुमति मिलती है।
जीएनएम के नए सेंटर खोलने पर रोक के करण बीएससी नर्सिंग की मान्यता के आवेदन बढ़ गए थे। अब जीएनएम पाठ्यक्रम चलने से स्टेट मेडिकल फैकल्टी ने राहत की सांस ली है। सचिव डॉ. राजेश जैन ने बताया कि जीएनएम डिप्लोमा कोर्स पूरी तरह यूपी स्टेट मेडिकल काउंसिल चलाती है। लेकिन बीएससी नर्सिंग की डिग्री मेडिकल कॉलेज देते हैं।
विज्ञापन
पैरामेडिकल पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए आवेदन 21 नवंबर तक
प्रदेश के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश के लिए 12वीं पास अभ्यर्थी 21 नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए यूपी स्टेट मेडिकल फैकल्टी के वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। पाठ्यक्रमों में प्रवेश 10वीं व 12वीं में मिले अंकों की मेरिट के आधार पर होगा। अस्पतालों में तकनीकी कार्यों जैसे लैब टेक्रीशियन, ऑप्टोमेट्रिस्ट, ईसीजी टेक्रीशियन, एक्स-रे टेक्रीशियन के लिए यह प्रवेश प्रक्रिया शुरू होगी। आवेदन के लिए वेबसाइट www.upsmfac.org पर लॉगिन करना होगा।
2019 प्रवेश प्रक्रिया के लिए थर्ड काउंसलिंग शुरू
संयुक्त पैरामेडिकल प्रवेश प्रक्रिया 2019 में बची हुई सीटों के लिए थर्ड काउंसलिंग 22 अक्तूबर से शुरू हो गई। इस प्रवेश प्रक्रिया में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को तीसरा व अंतिम आवंटन का मौका 25 अक्तूबर तक मिलेगा। अभ्यर्थी तीसरे आवंटन प्रक्रिया के लिए वेवसाइट के माध्यम से अपनी च्वाइस लॉक कर सकते हैं।