फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   applications for nurse training

नर्सिंग की 453 सीटें खाली, जल्द करें आवेदन

Sat, 24 May 2014 10:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 24 May 2014 10:57 AM IST
विज्ञापन
 applications for nurse training

सूबे में नर्सों के प्रशिक्षण कार्यक्रम में दाखिले के लिए आवेदन मांगे गए हैं। यह आवेदन विभिन्न नर्सिंग सेंटरों की 453 सीटों के लिए है।

विज्ञापन


इसमें प्रवेश परीक्षा के आधार पर दाखिला होगा। आवेदन की अंतिम तिथि 13 जून रखी गई है। सामान्य उपचारिका के लिए प्रशिक्षण साढ़े तीन वर्ष का होता है।

इसमें दाखिले के लिए इंटरमीडिएट में न्यूनतम 45 फीसदी अंक मांगे गए हैं। आवेदन 17 से 35 वर्ष की महिलाएं व पुरुष कर सकते हैं।

एएनएम प्रशिक्षण प्राप्त अभ्यर्थियों के लिए आयु सीमा का कोई बंधन नहीं है। कुल 453 सीटों में से 22 सीटें पुरुष अभ्यर्थियों के लिए आरक्षित हैं। इनमें 11 सामान्य वर्ग, पांच एससी व छह ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए होंगी।

विज्ञापन

ऐसे होगा चयन

 applications for nurse training

आवेदन फार्म में अभ्यर्थियों से प्रशिक्षण केंद्रों के तीन विकल्प मांगे गए हैं। प्रवेश परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर ही अभ्यर्थियों को इन केंद्रों में दाखिला दिया जाएगा। इसकी प्रवेश परीक्षा 100 अंकों की होगी।

आवेदन पत्र विभाग की वेबसाइट

http://uphealth.up.nic.in पर उपलब्ध है। इसके साथ सामान्य व ओबीसी अभ्यर्थियों को 100 रुपये व अनुसूचित जाति व जनजाति के लिए 50 रुपये का पोस्टल ऑर्डर या बैंक ड्राफ्ट लगाना होगा।

यह ड्राफ्ट महानिदेशक, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के नाम पर देय होगा।

कहां कितनी हैं सीटें

 applications for nurse training

बलरामपुर चिकित्सालय, लखनऊ-------23
गांधी स्मारक व संबद्ध चिकित्सालय, लखनऊ---77
एलएलआर चिकित्सालय, कानपुर--------67
यूएचएम चिकित्सालय, कानपुर-----------35

एसआरएन चिकित्सालय, इलाहाबाद------54
एसएन चिकित्सालय, आगरा-------------58
एसवीबीपी चिकित्सालय, मेरठ-----------66
जिला चिकित्सालय, बरेली---------------23
जिला चिकित्सालय, गोरखपुर------------50

किस वर्ग की हैं कितनी सीटें
सामान्य वर्ग--------------227
अनुसूचित जाति-----------95
अनुसूचित जनजाति-------09
अन्य पिछड़ा वर्ग----------122

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed