{"_id":"678abf902f921033ea02cdf9","slug":"application-started-for-admission-in-rehabilitation-university-through-cuet-lucknow-news-c-13-1-lko1029-1039925-2025-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: पुनर्वास विवि में सीयूईटी के मध्यम से प्रवेश के लिए आवेदन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: पुनर्वास विवि में सीयूईटी के मध्यम से प्रवेश के लिए आवेदन शुरू
विज्ञापन
लखनऊ। डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय में परास्नातक के सभी पाठ्यक्रमों में सीयूईटी के माध्यम से प्रवेश के लिए आवेदन शुरू हो चुके हैं। विवि की ओर से शुक्रवार को इसकी औपचारिक घोषणा हुई।
विवि के प्रवेश समिति के निदेशक प्रो. आरके श्रीवास्तव ने बताया कि कुलपति प्रो. संजय सिंह की अध्यक्षता में हुई प्रवेश समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया। उन्होंने कहा कि सत्र 2025-26 के लिए परास्नातक में प्रवेश लिए जाएंगे। आवेदन हो रहे हैं। अभ्यर्थी तीन से पांच फरवरी तक फॉर्म में संशोधन कर सकते हैं। मार्च के पहले सप्ताह में प्रवेश परीक्षा के लिए केंद्रों का निर्धारण किया जाएगा। 13 से 31 मार्च के बीच परीक्षाएं होंगी।
पुनर्वास विश्वविद्यालय में सीयूईटी के माध्यम से सभी सीटों पर प्रवेश लिए जाने के संबंध में अमर उजाला ने सबसे पहले खबर का प्रकाशन किया था। परास्नातक की तरह इस बार पुनर्वास विश्वविद्यालय स्नातक की भी सीटों पर प्रवेश लेगा।
विज्ञापन
979 सीटों पर होगा प्रवेश
परास्नातक में 26 विषयों की 979 सीटों पर प्रवेश के लिए आवेदन लिए जाएंगे। इच्छुक छात्र-छात्राएं वेबसाइट https://dsmru.up.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी सीयूईटी लिंक के माध्यम से भी सीधे आवेदन कर सकते हैं।