फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   application in court for MLA abbas ansari arresting

UP News : पुलिस ने डाली कोर्ट में सुभासपा विधायक अब्बास अंसारी को भगोड़ा घोषित करने की याचिका

Thu, 11 Aug 2022 10:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: लखनऊ ब्यूरो Updated Thu, 11 Aug 2022 10:16 AM IST
सार

अब्बास के खिलाफ तीन साल पहले महानगर थाने में एक शस्त्र लाइसेंस पर कई असलहे खरीदने और फर्जीवाड़े का मुकदमा दर्ज है। इस मामले में एमपी-एमएलए विशेष कोर्ट ने गैर जमानती वारंट जारी होने के बाद से ही मऊ सदर से सुभासपा विधायक अब्बास अंसारी फरार है।

विज्ञापन
application in court for MLA abbas ansari arresting
अब्बास अंसारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

माफिया मुख्तार अंसारी के विधायक बेटे अब्बास अंसारी की तलाश में महानगर पुलिस ने मंगलवार देर रात हजरतगंज और वजीरगंज के तीन ठिकानों पर दबिश दी। पिछले तीन दिनों में पुलिस अब्बास की तलाश में लखनऊ, गाजीपुर, मऊ और दिल्ली के 21 ठिकानों पर दबिश दे चुकी है लेकिन अब्बास हाथ नहीं लगा। पुलिस ने बुधवार को कोर्ट में उसे भगोड़ा घोषित करने की अर्जी डाल दी है जिस पर बृहस्पतिवार को सुनवाई की तारीख तय होगी।

विज्ञापन


अब्बास के खिलाफ तीन साल पहले महानगर थाने में एक शस्त्र लाइसेंस पर कई असलहे खरीदने और फर्जीवाड़े का मुकदमा दर्ज है। इस मामले में एमपी-एमएलए विशेष कोर्ट ने गैर जमानती वारंट जारी होने के बाद से ही मऊ सदर से सुभासपा विधायक अब्बास अंसारी फरार है। अब्बास के वकीलों ने कोर्ट में जमानत याचिका दायर की थी जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया था। अब्बास की तलाश में पुलिस मऊ, गाजीपुर व दिल्ली में डेरा जमाए है तो वहीं लखनऊ में महानगर इंस्पेक्टर केशव तिवारी अपनी टीम लेकर दबिश दे रहे हैं।
विज्ञापन


रविवार को दारुलशफा स्थित सरकारी विधायक आवास पर दबिश दी गई। सोमवार को आलमबाग के बरहा इलाके में मुख्तार अंसारी के करीबी यशवेंद्र उर्फ युसुफ और माफिया जुगून वालिया के चंदरनगर के घर पर दबिश दी गई। मंगलवार को चार ठिकानों पर दबिश दी गई। इसमें हजरतगंज व वजीरगंज इलाके में रहने वाले मुख्तार अंसारी के करीबी शामिल हैं। प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक, अब तक लखनऊ में नौ ठिकानों पर दबिश दी गई है लेेकिन वह हाथ नहीं लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज होगी याचिका पर सुनवाई
महानगर पुलिस ने बुधवार को कोर्ट में याचिका दायर की है। जिसमें मऊ सदर से सुभासपा विधायक अब्बास अंसारी को भगोड़ा घोषित किया जाए। ताकि पुलिस उसकी संपत्तियों को कुर्क करने की कार्रवाई कर सके। इस याचिका पर बृहस्पतिवार को सुनवाई की तारीख तय की जानी है। भगोड़ा घोषित करने के लिए पुलिस ने यह भी तर्क दिया है कि अब्बास ने देश के सर्वोच्च पद राष्ट्रपति पद के चुनाव में भी मतदान नहीं किया है। वह अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए भाग रहा है।


2019 में महानगर थाने में दर्ज हुआ था केस
मऊ के विधायक अब्बास अंसारी के खिलाफ 2019 में महानगर के तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने केस दर्ज कराया था। आरोप था कि अब्बास ने असलहे का लाइसेंस लिया था जिसका दुरुपयोग करते हुए एक ही लाइसेंस पर कई हथियार खरीद डाले। यह भी आरोप है कि 2012 में हासिल इस लाइसेंस को बिना एनओसी के ही दिल्ली ट्रांसफर करा लिया था। इसके अलावा अब्बास के खिलाफ लखनऊ में दो, मऊ में चार व गाजीपुर में एक केस दर्ज है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed