फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   application form for admissions in private schools will start from 2 march.

यूपी: निशुल्क शिक्षा के लिए निजी स्कूलों में दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया दो मार्च से

Sat, 20 Feb 2021 04:51 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 20 Feb 2021 04:51 PM IST
विज्ञापन
application form for admissions in private schools will start from 2 march.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PTI

निशुल्क शिक्षा का अधिकार (आरटीई) के तहत निजी विद्यालयों में दाखिले के लिए आवेदन की प्रक्रिया 2 मार्च से शुरू होगी। तीन चरणों में दाखिले की प्रक्रिया होगी। अभिभावक आरटीई पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन


किन्हीं कारणों से जो ऑनलाइन आवेदन नहीं कर सकते उनसे ऑफलाइन आवेदन लिए जाएंगे। जिनको फीड करने का जिम्मा बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय का होगा।

सत्र 2021-22 में दाखिले के लिए प्रथम चरण में आवेदन प्रक्रिया 2 से 25 मार्च तक होगी। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा आवेदनों का सत्यापन 26 से 28 मार्च तक किया जाएगा। लॉटरी 30 मार्च को निकाली जाएगी और 5 मार्च तक चयनित बच्चों को निजी विद्यालयों में दाखिला कराया जाएगा। वहीं, दूसरे चरण की आवेदन प्रक्रिया एक से 23 अप्रैल तक होगी।
विज्ञापन


24 से 26 अप्रैल तक आवेदनों का सत्यापन, 28 अप्रैल को लॉटरी और 5 मई तक चयनित बच्चों को दाखिला दिलाना होगा। तीसरे और अंतिम चरण में दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया 29 अप्रैल से 10 जून तक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


11 से 13 जून तक आवेदनों का सत्यापन, 15 जून को लॉटरी और 30 जून तक बच्चों को दाखिला दिलाना होगा। ऑफलाइन आवेदन करने की अंतिम दिन तिथि ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि के पांच दिन पहले की मानी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed