फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Application for sipahi bharti in Uttar Pradesh.

UP Police: यूपी पुलिस में 60 हजार सिपाहियों की भर्ती का कार्यक्रम जारी, 27 दिसंबर से करें आवेदन

Sun, 24 Dec 2023 08:22 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 24 Dec 2023 08:22 AM IST
सार

यूपी पुलिस में 60244 सिपाहियों की भर्ती के लिए कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। इन पदों पर अभ्यर्थी 27 दिसंबर से 16 जनवरी तक आवेदन कर सकेंगे।

विज्ञापन
Application for sipahi bharti in Uttar Pradesh.
- फोटो : amar ujala

विस्तार

उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने नागरिक पुलिस में 60,244 सिपाहियों की सीधी भर्ती के लिए शनिवार को अधिसूचना जारी कर दिया है । इसके साथ ही आवेदन की तिथि भी घोषित कर दी गई है। भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने वाले अभ्यर्थी 27 दिसंबर से 16 जनवरी तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे । आवेदन में संशोधन और शुल्क समायोजन के लिए अंतिम तिथि 18 जनवरी रखी गई है। अभ्यर्थी भर्ती से संबंधित जानकारी के लिए उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की वेबसाइट https://uppbpb.gov.in पर जाकर सारी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

विज्ञापन


बोर्ड की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक 60244 पदों में से अनारिक्षित श्रेणी के 24102 पद हैं, जबकि ईडब्ल्यूएस के लिए 6024 पद, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 16264 पद, अनुसूचित जाति के लिए 12650 पद और अनुसूचित जनजाति के लिए 1204 पद आरक्षित हैं। अधिसूचना में महिलाओं के लिए भी आरक्षण तय कर दिया गया है। क्षैतिज आरक्षण के तहत सम्पूर्ण पदों में से 20 प्रतिशत पद महिलाओं को आरक्षित होगा।
विज्ञापन


आवेदन शुल्क 400 रुपये रखा गया है और शुल्क आवेदन करते समय ही जमा करना होगा। भर्ती के लिए सामान्य, ओबीसी एवं अनुसूचित जाति के पुरुष उम्मीदवारों की न्यूनतम लम्बाई 168 सेमी और महिलाओं की न्यूनतम लंबाई 152 सेमी होनी चाहिए। जबकि अनुसूचित जनजाति के पुरुष उम्मीदवारों की न्यूनतम लंबाई 160 सेमी एवं महिला उम्मीदवारों की न्यूनतम लंबाई 147 सेमी होना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन


18 से 22 वर्ष होगी आयु सीमा
भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के लिए आयु सीमा न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम आयु 22 वर्ष रखी गई है। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी। अभ्यर्थियों को पहले लिखित परीक्षा में शामिल होना होगा। इसमें सफल उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन और शारीरिक माप के लिए बुलाया जाएगा। इसमें सफल अभ्यर्थियों को अंतिम रूप से चयनित किया जाएगा। अभ्यर्थियों के लिए शैक्षिक अहर्ता किसी भी बोर्ड से 10वीं एवं 12वीं कक्षा उत्तीर्ण रखी गई है।


यूपी में पहली बार हो रही इतने बड़े पैमाने पर भर्ती
बता दें कि यूपी के इतिहास में पुलिस आरक्षी के इतने बड़े पैमाने पर बार भर्ती होने जा रहा है। करीब तीन वर्षों से सिपाहियों की भर्ती बार-बार टल रही थी । पहले ये भर्तियों 52,699 पदों पर होनी थी, लेकिन डीजीपी मुख्यालय द्वारा भेजे गए कुछ अन्य प्रस्तावों को शामिल करने के बाद इनकी संख्या बढ़कर 60,244 हो गयी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed