{"_id":"5ed0d3ee136e8b38270b3f46","slug":"application-date-extened-for-b-ed-and-b-ed-special","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएड व बीएड स्पेशल के लिए प्रवेश परीक्षा के आवेदन की तिथि बढ़ाई, अब 15 तक भरें फॉर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएड व बीएड स्पेशल के लिए प्रवेश परीक्षा के आवेदन की तिथि बढ़ाई, अब 15 तक भरें फॉर्म
Fri, 29 May 2020 02:50 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 29 May 2020 02:50 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय ने बीएड, बीएड स्पेशल के लिए प्रवेश परीक्षा के आवेदन की तिथि बढ़ा दी है।
विज्ञापन
लॉकडाउन को देखते हुए प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीकरण तथा शुल्क चालान प्राप्ति/ऑनलाइन शुल्क ट्रांसफर की अंतिम तिथि 12 जून तथा ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 15 जून कर दी गई है।
ऑनलाइन आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी 20 जून तक जमा कराई जा सकेगी। इसके साथ ही एमबीए-एमसीए के नए सत्र 2020-21 की प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण www.uprtou.ac.in पर शुरू हो गया है।
विज्ञापन
इसका पंजीकरण शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 28 जुलाई तथा आवेदन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई है।