{"_id":"66ec1972d691d0e1940a1634","slug":"apologize-to-each-other-on-the-festival-of-forgiveness-lucknow-news-c-13-1-lko1020-879969-2024-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: क्षमावाणी महापर्व पर एक दूसरे से मांगी क्षमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: क्षमावाणी महापर्व पर एक दूसरे से मांगी क्षमा
Thu, 19 Sep 2024 06:00 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Thu, 19 Sep 2024 06:00 PM IST
विज्ञापन
लखनऊ। काकोरी स्थित परस धाम में बृहस्पतिवार को सामूहिक क्षमावाणी महापर्व मनाया गया। एक दूसरे से क्षमा मांगते हुए, किसी के दिल को ठेस न पहुंचाने का संकल्प लिया। साथ ही जैन मुनि सुप्रभ सागर महाराज के नेतृत्व में पौधरोपण किया गया। मीडिया प्रभारी सिद्धार्थ जैन ने बताया कि जैन मुनि अब पदयात्रा पर निकलेंगे और सआदतगंज स्थित जैन मंदिर जाएंगे।
वहीं गोमतीनगर स्थित जैन मंदिर में दस दिन तक उपवास रखने वाले सुकांत, वैभव, मोना एवं जूली जैन का बृहस्पतिवार को समाज के श्रेष्ठी अनीता, सुकांत, निकांत, वैशाली जैन ने व्रत का पारण किया। मंत्री आलोक जैन ने बताया कि मंदिर की ओर से क्षमावाणी पर्व 22 सितंबर को मनाया जाएगा। आशियाना स्थित जैन मंदिर में प्रो. अभय जैन व अन्य श्रद्धालुओं की मौजूदगी में पर्व सम्पन्न हुआ।