फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   aparna yadav trust got 86 percent of grant on the name of gau seva in akhilesh yadav regime.

अखिलेश राज में गो सेवा के नाम पर 86% अनुदान अकेले अपर्णा यादव की संस्था को

Sun, 02 Jul 2017 03:15 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 02 Jul 2017 03:15 PM IST
विज्ञापन
aparna yadav trust got 86 percent of grant on the name of gau seva in akhilesh yadav regime.
पूर्व सीएम अखिलेश यादव व अपर्णा यादव - फोटो : amar ujala

यूपी की पूर्व सपा सरकार में किए गए फैसलों में एक के बाद एक वित्तीय अनियमितताओं के मामले सामने आ रहे हैं। अब आरटीआई से खुलासा हुआ है कि अखिलेश यादव के मुख्यमंत्री काल में उत्तर प्रदेश गो सेवा आयोग द्वारा गोरक्षा और गो सेवा करने वाली संस्थाओं को दिए गए अनुदान में 86% अनुदान सिर्फ अपर्णा यादव के जीव आश्रय संस्था को दिया गया।

विज्ञापन


आपको बता दें कि अपर्णा यादव सपा संस्‍थापक मुलायम सिंह यादव के बेटे प्रतीक यादव की पत्नी हैं, जो कि जीव आश्रय संस्‍था नगर निगम के कान्हा उपवन, अमौसी स्थित गोशाला का संचालन करती हैं।
विज्ञापन


यह जानकारी आरटीआई एक्टिविस्ट डॉ नूतन ठाकुर को आयोग के जन सूचना अधिकारी डॉ संजय यादव द्वारा दी गयी सूचना से सामने आई है।

इन वित्तीय वर्षों में दिया गया इतना अनुदान
सूचना के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2012-2017 के 05 सालों में गोशालाओं को कुल 9.66 करोड़ रुपये का अनुदान दिया गया जिसमे 8.35 करोड़ रुपये अकेले जीव आश्रय संस्था को दिया गया जो कुल अनुदान का 86.4 प्रतिशत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्ष 2012-13, 2013-14 तथा 2014-15 में इस निधि से अकेले जीव आश्रय संस्था को ही अनुदान मिला जो क्रमशः 50 लाख,1.25 करोड़ और 1.41 करोड़ था। इसके अलावा, अखिलेश राज में गोमती रिवर फ्रंट व एक्सप्रेस वे में भी पूर्व सरकार पर वर्तमान योगी सरकार ने अनियमितताओं के आरोप लगाए।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed