फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Aparna Yadav teaches about self defence to girl students.

अपर्णा यादव ने छात्राओं को आत्मसुरक्षा के गुणों के बारे में बताया

Thu, 29 Oct 2015 09:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 29 Oct 2015 09:32 AM IST
विज्ञापन
Aparna Yadav teaches about self defence to girl students.

जैसे स्वस्थ रहने के लिए व्यायाम करना जरूरी है ठीक वैसे ही सुरक्षित रहने के लिए आत्मसुरक्षा के गुण सीखना जरुरी है। सामाजिक कार्यकर्ता अपर्णा यादव ने छात्राओं को यह सीख एसकेडी एकेडमी में दी।

विज्ञापन


विक्रांत खंड स्थित स्कूल की शाखा में आयोजित सेमिनार में बुधवार को अपर्णा यादव ने छात्राओं का आत्मरक्षा के गुर सिखाने के साथ ही सतर्क रहने के लिए भी कहा।
विज्ञापन


अपर्णा यादव ने कहा कि अगर आपके साथ कोई अप्रिय घटना घटती है तो आप सामाजिक लोक लज्जा से ऊपर उठ अपने अभिभावक या टीचर को बताइए।

नजदीकी पुलिस थाने में जाइए और बेहिचक रिपोर्ट दर्ज कराइए। पुलिस के प्रति आपके मन में जो भय वाली धारणा घर कर गई है उसको सकारात्मक सोच में बदलिए।

कानून से डरिए पुलिस से नही। सेमिनार में एसकेडी एकेडमी की डिप्टी डायरेक्टर निशा सिंह व बी अवेयर फाउंडेशन के सदस्य उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed