फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Aparna Yadav said, terrorists cannot even touch Ayodhya as long as CM Yogi is there.

UP: अपर्णा यादव बोलीं, सीएम योगी के रहते आतंकी अयोध्या को छू भी नहीं सकते... हमें इसमें कोई संशय नहीं

Thu, 06 Mar 2025 04:51 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: ishwar ashish Updated Thu, 06 Mar 2025 04:51 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने कहा कि सीएम योगी के रहते आतंकी अयोध्या को छू भी नहीं सकते। आतंकी उनसे डरते हैं।

विज्ञापन
Aparna Yadav said, terrorists cannot even touch Ayodhya as long as CM Yogi is there.
राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव - फोटो : amar ujala

विस्तार

राम मंदिर पर आतंकी हमले की साजिश पर राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने कहा कि योगी का नाम सुनते ही आतंकी डर जाते हैं इसलिए आतंकवादी अयोध्या नहीं पहुंच सकते। वहीं, सपा विधायक अबू आजमी के औरंगजेब की तारीफ करने पर अपर्णा ने कहा कि औरंगजेब अबू आजमी के खुदा होंगे लेकिन भारत के आम मुसलमानों के औरंगजेब खुदा नहीं हो सकते।

विज्ञापन


दूसरी तरफ महाकुंभ की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि इस महाकुंभ की तारीफ यूनेस्को भी की है। कामाख्या धाम महोत्सव के उद्घाटन के मौके पर पहुंची अपर्णा ने राम मंदिर पर आतंकी हमले की साजिश पर कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम से लोग डरते हैं और राम मंदिर को आतंकी कभी छू भी नहीं सकता। जितने भी इस तरह के अराजक तत्व हैं, जितने गुंडे बदमाश हैं, आतंकवादी हैं वह सभी योगी जी के नाम से डर जाते हैं। हमें किसी प्रकार का संशय नहीं है। आतंकवादी अयोध्या नहीं पहुंच सकता।
विज्ञापन


औरंगजेब की तारीफ करने पर अपर्णा ने अबू आजमी पर कहा कि औरंगजेब अबू आजमी के खुदा हो सकते हैं लेकिन मुसलमान भाइयों के नहीं। महाकुंभ की तारीफ में अपर्णा ने कहा कि महाकुंभ का बहुत ही सफल समापन हुआ है। कितने महाकुंभ हुए लेकिन जिस तरह से यह महाकुंभ हुआ है ऐसा कभी नहीं हुआ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


संयुक्त राष्ट्र संघ ने भी इसे सनातन का बड़ा पर्व माना है। यूनेस्को ने भी कहा कि ये मानवता का महाकुंभ है। यह सबसे बड़ा महाकुंभ है। पीएम मोदी और सीएम योगी की सोच की वजह से आज हम सभी लोगों ने त्रिवेणी में पुण्य की डुबकी लगाई है। दोनों लोगों के सामर्थ्य को प्रणाम करती हूं कि जिनकी वजह से सनातन धर्म का इतना विस्तार हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed