फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Anxiety among Indane consumers ends; transporters call off strike following assurances.

Lucknow News: खत्म हुई इंडेन उपभोक्ताओं की धुकधुकी, आश्वासन के बाद ट्रांसपोर्टरों ने वापस ली हड़ताल

Sat, 22 Aug 2026 02:50 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2026 02:50 AM IST
विज्ञापन
Anxiety among Indane consumers ends; transporters call off strike following assurances.
ट्रांसपोर्टरों के साथ बैठक करते अ​​धिकारी।
सरोजनीनगर/लखनऊ। राजधानी के हजारों परिवारों और इंडेन के उपभोक्ताओं की तमाम आशंकाएं उस वक्त मिट गईं, जब शुक्रवार शाम ट्रांसपोर्टरों ने अपनी हड़ताल वापस ले ली। ट्रांसपोर्टरों ने 36 घंटे बाद हड़ताल वापस ली। इससे 45 हजार से ज्यादा उपभोक्ताओं को समय पर सिलिंडर मिलने का रास्ता आसान हो गया। इससे पहले ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल की वजह से बृहस्पतिवार को लखनऊ की 62 गैस एजेंसियों को कानपुर और गोरखपुर से सिलिंडरों की खेप पहुंचाई गई थी, क्योंकि इंडेन गैस से जुड़े 132 ट्रांसपोर्टर हड़ताल पर थे।
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर जिला पूर्ति अधिकारी विजय प्रताप सिंह, एआरटीओ अशोक यादव, इंडियन ऑयल एलपीजी के रीजनल जीएम एनके श्रीवास्तव और प्लांट मैनेजर जेपी सिंह ने ट्रांसपोर्टरों के साथ बैठक की। कई घंटे चली बैठक में ट्रांसपोर्टरों ने अधिकारियों के सामने समस्याएं रखीं। उनका कहना था कि टेंडर के समय प्रत्येक वाहन को करीब 2.45 लाख रुपये प्रतिमाह का काम मिलने की बात कही गई थी, लेकिन वर्तमान में मुश्किल से एक से सवा लाख रुपये का ही काम मिल रहा है। इसके अलावा एजेंसियों से वापस आने वाले खाली सिलिंडरों में कैप न मिलने पर उसकी वसूली भी हमसे की जाती है।
विज्ञापन

अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि प्लांट अब एजेंसियों से वापस आने वाले सिलिंडरों पर ट्रांसपोर्टर के बजाय डिस्ट्रीब्यूटर से वसूली करेगा। साथ ही एजेंसियों पर वाहनों को अनावश्यक रूप से होल्ड नहीं किया जाएगा और समय से खाली कर वापस भेजा जाएगा। इस दौरान जिला पूर्ति अधिकारी ने इंडियन ऑयल अधिकारियों से प्रत्येक वाहन को प्रतिमाह कम से कम 3,500 किलोमीटर चलवाने की बात रखी, जिससे ट्रांसपोर्टरों की सामान्य आय सुनिश्चित हो सके, लेकिन इस पर अधिकारियों ने डीएम के साथ होने वाली बैठक में फैसला लेने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों ने बताया कि तीन सितंबर को कंपनी अधिकारियों के साथ बैठक होगी, जबकि आठ सितंबर को कंपनी अधिकारियों और ट्रांसपोर्टरों की जिलाधिकारी के साथ बैठक कर अन्य समस्याओं पर भी विचार किया जाएगा। शुक्रवार की बैठक में ट्रांसपोर्टर अतुल यादव, राजू यादव, मान सिंह यादव, हरीश यादव, हंसराज, सुशील यादव, प्रमोद वर्मा, योगेश सिंह, नितिन, राजेश, रोहित, विकास तिवारी और प्रवीन आदि मौजूद रहे।

ट्रांसपोर्टरों ने शुरू किया सिलिंडर उठान
इंडियन ऑयल के राज्य प्रमुख संजय भंडारी ने कहा कि हड़ताल खत्म होने पर शुक्रवार शाम से ही सिलिंडरों का उठान शुरू हो गया। किसी उपभोक्ता को कोई समस्या नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed