फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Anuradha Paudwal offers prayer to Ramlala in Ayodhya.

अनुराधा पौडवाल ने किए रामलला के दर्शन, कहा- अयोध्या में बने भव्य मंदिर, बेसब्री से है इंतजार

Thu, 10 Oct 2019 01:11 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या Published by: ishwar ashish Updated Thu, 10 Oct 2019 01:11 PM IST
विज्ञापन
Anuradha Paudwal offers prayer to Ramlala in Ayodhya.
मशहूर भजन गायिका अनुराधा पौडवाल - फोटो : amar ujala

मशहूर भजन गायिका अनुराधा पौडवाल ने गुरुवार को अयोध्या में रामलला के दर्शन करने के बाद कहा कि मैं जब भी यहां आती हूं अपने इष्टदेव से यही मांगती हूं कि वह अपने शानदार मंदिर में विद्यमान जो जाएं। रामलला को बंद कर रखा गया है इसीलिए अयोध्या का विकास नहीं हो पा रहा है। अयोध्या का विकास होगा तो हर जगह विकास होगा।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जिसे पूरी दुनिया भारत का आइकॉन मानती है उसका शानदार मंदिर होना चाहिए। पूरी दुनिया की नजरें अब इसी मंदिर पर लगी हैं कि यह कब बनेगा।

अनुराधा पौडवाल बुधवार की रात्रि राम नगरी पहुंची और राम जन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास से आशीर्वाद लिया। इस दौरान पत्रकारों से वार्ता करते हुए अनुराधा ने कहा कि राम मंदिर निर्माण की हम सबको बेसब्री से प्रतीक्षा है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि वह अयोध्या दर्शन पूजन और संतो से आशीर्वाद लेने आई हैं। उन्होंने कहा कि मैं कलाकार बाद में रामभक्त पहले हूं। राम हमारे इष्टदेव हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed