{"_id":"4653c07f5ec1a1c55d6eef9be0fa637d","slug":"antiencrochment-campaign-from-16-dec","type":"story","status":"publish","title_hn":"16 को अमीनाबाद में फिर बरपेगा पीले पंजे का कहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
16 को अमीनाबाद में फिर बरपेगा पीले पंजे का कहर
प्रवेंद्र गुप्ता/लखनऊ
Updated Fri, 13 Dec 2013 11:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमीनाबाद में नगर निगम एक बार फिर से बड़े पैमाने पर अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाने की तैयारी में है। शहर के सबसे बड़े बाजार में आवागमन सुगम बनाने के लिए 16 दिसंबर को पीले पंजे का कहर बरपेगा।
विज्ञापन
इसे लेकर कारोबारियों को नोटिस दिया जा चुका है। इसके अलावा पूरे बाजार में कहीं भी आठ मीटर से कम चौड़ी सड़क पर पटरी दुकान लगाने की अनुमति नहीं है। ठेले और रेहड़ी का संचालन भी नहीं करने दिया जाएगा।
विज्ञापन
रात 10 बजे के बाद कोई पटरी दुकान नहीं लगेगी और दुकानदार को पीली पट्टी के अंदर रहना होगा।
6 नवंबर को हाईकोर्ट ने आदेश दिया था कि अमीनाबाद में राष्ट्रीय फेरी नीति का पालन करते हुए ही पटरी दुकानें लगें।
इसके साथ ही अतिक्रमण भी तत्काल हटाने को कहा गया था। इसके बाद में पिछले दिनों नगर आयुक्त राकेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में जोन-1 और अमीनाबाद क्षेत्र में पटरी दुकानदारों को व्यवस्थित करने की समीक्षा हुई।
विज्ञापन
जोन-1 में हजरतगंज, वाल्मीकि मार्ग, बेलदारी लेन, राणाप्रताप मार्ग, कैपर रोड, ला प्लास रोड, लालबाग, त्रिलोकनाथ रोड, विक्रमादित्य मार्ग और कैसरबाग का सर्वे किया गया है।
इसके अलावा अमीनाबाद में नजीराबाद, जगत सिनेमा रोड, गड़बड़झाला, सोलेमन रोड, झंडेवाला पार्क रोड आदि सारे क्षेत्रों में कुल 929 पटरी दुकानदारों को चिन्हित किया गया है।