{"_id":"62d71722b174521f655cf1c4","slug":"anti-corruption-team-caught-policeman-lucknow-news-lko6402484170","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिश्वत लेते सिपाही रंगेहाथ गिरफ्तार, महिला दरोगा पर भी केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिश्वत लेते सिपाही रंगेहाथ गिरफ्तार, महिला दरोगा पर भी केस दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। बीबीडी थाने में दर्ज मारपीट के मुकदमे में आरोपियों का नाम हटाने व समझौता कराने के नाम पर विवेचक दरोगा व सिपाही ने रुपये मांगे थे। मंगलवार को आरोपियों ने सिपाही को पांच हजार रुपये की रिश्वत दी। उसी वक्त एंटी करप्शन की टीम ने रंगेहाथ दबोच लिया। इस मामले में सुशांत गोल्फ सिटी थाने में सिपाही राहुल शुक्ला और विवेचक दरोगा के खिलाफ भ्रष्टाचार का केस दर्ज कराया है। दोनों पर 10 हजार रुपये रिश्वत लेने का आरोप है।
एंटी करप्शन के डीआईजी राजीव मल्होत्रा के मुताबिक, बीबीडी के हासेमऊ की निवासी निवेदिता सिंह की गोसाईंगंज के रहने वाले राकेश पांडेय और उनकी पत्नी कुसुम पांडेय से मकान निर्माण के दौरान मारपीट हुई थी। इस संबंध में निवेदिता सिंह ने बीबीडी थाने में पति-पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। मुकदमे की विवेचना बीबीडी थाने में तैनात दरोगा अंजली दुबे कर रही थीं।
डीआईजी के मुताबिक, नामजद आरोपी राकेश पांडेय ने एंटी करप्शन से शिकायत की थी कि इस मामले में बीबीडी थाने में तैनात आरक्षी चालक राहुल शुक्ला ने मुकदमे से नाम हटाने और समझौता कराने के नाम पर 10 हजार रुपये की मांग की है। ट्रैप टीम ने मंगलवार को शिकायतकर्ता राकेश पांडेय के साथ मिलकर सिपाही राहुल शुक्ला को रुपये लेने के लिए बीबीडी स्थित इंपीरियल लॉन बुलाया। दोपहर में सिपाही वहां पहुंचा। उसने जैसे ही राकेश पांडेय से पांच हजार रुपये लिए। उसी समय एंटी करप्शन की टीम ने रंगेहाथ दबोच लिया। सिपाही को एंटी करप्शन टीम ने सुशांत गोल्फ सिटी थाना पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
पीड़ित से दोनों ने वसूले थे दस हजार रुपये
डीआईजी राजीव मल्होत्रा के मुताबिक, इस मामले में विवेचक महिला दरोगा अंजली दुबे ने शिकायत करने वाले से कुछ समझ पहले समझौते के नाम पर 38 हजार रुपये रिश्वत मांगी थी। महिला दरोगा को दस हजार रुपये दिए जाने की बात सामने आई है। डीआईजी राजीव मल्होत्रा के मुताबिक, सुशांत गोल्फ सिटी थाने में महिला दरोगा अंजली दुबे और सिपाही राहुल शुक्ला को नामजद आरोपी बनाया गया है।