फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   anti corruption team caught employee of vidyut suraksha nideshalaya while taking bribe in lucknow

एंटी करप्शन टीम ने विद्युत सुरक्षा निदेशालय के कर्मी को घूस लेते रंगे हाथों पकड़ा, मचा हड़कंप

Fri, 30 Nov 2018 03:00 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 30 Nov 2018 03:00 PM IST
विज्ञापन
anti corruption team caught employee of vidyut suraksha nideshalaya while taking bribe in lucknow
गिरफ्त में आरोपी दिनेश कुमार - फोटो : amar ujala
एंटी करप्शन की टीम ने बृहस्पतिवार को विद्युत सुरक्षा निदेशालय के कनिष्ठ सहायक दिनेश कुमार श्रीवास्तव को 60 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ दबोच लिया। उसके खिलाफ चिनहट कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

 एंटी करप्शन की लखनऊ इकाई के पुलिस कप्तान राजीव मेहरोत्रा ने बताया कि इस कनिष्ठ सहायक की शिकायत न्यू तिलक नगर, ऐशबाग, बाजार खाला निवासी विकास बाथम ने की थी।
विज्ञापन


यह कनिष्ठ सहायक बाथम से उनकी न्यू तिलक नगर, ऐशबाग स्थित फर्म मेसर्स कृति इंटर प्राइजेज को बिजली लाइसेंस देने के लिए घूस मांग रहा था। घूस न मिलने पर वह बाथम को बार-बार टरका रहा था। परेशान होकर बाथम ने एंटी करप्शन विभाग में उसकी शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभाग के अधिकारियों के कहने पर बाथम ने उसकी मांग पर सहमति जता दी और घूस देने को तैयार हो गया। जैसे ही बाथम ने कनिष्ठ सहायक को घूस की रकम थमाई एंटी करप्शन की टीम ने उसे दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed