{"_id":"6412186c2106efc3940d2714","slug":"answer-sought-from-jagatpur-bdo-and-ado-raebareli-news-c-13-1-130498-2023-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: जगतपुर बीडीओ व एडीओ से मांगा जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: जगतपुर बीडीओ व एडीओ से मांगा जवाब
Thu, 16 Mar 2023 12:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Thu, 16 Mar 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। स्वच्छ भारत मिशन के तहत जिले में हो रहे कार्यों की रैंडम जांच होगी। काम में मनमानी पर जगतपुर के बीडीओ व एडीओ से जवाब मांगा गया। बचत भवन में आयोजित बैठक में डीएम माला श्रीवास्तव ने अधिकारियों को कार्यों की जांच कर 10 दिन में रिपोर्ट देने के आदेश दिए। कहा कि व्यक्तिगत शौचालय निर्माण में तेजी लाई जाए। कार्य योजना के अनुसार कार्यो को पूर्ण कराया जाए।
जिला स्वच्छ भारत मिशन मैनेजमेंट कमेटी की बैठक में डीएम ने कहा कि गांवों में एजेंसियों के कार्यो की नियमित समीक्षा की जाए। भुगतान करने से पहले काम की गुणवत्ता को जरूर चेक किया जाए। सामुदायिक शौचालयों के रखरखाव व उसके केयरटेकर के भुगतान की नियमित समीक्षा की जाए।
भुगतान न होने की शिकायत नहीं मिलनी चाहिए। ठोस अपशिष्ट प्रबंधन से संबंधित कार्यो में शिथिलता की शिकायत पर जगतपुर के बीडीओ व एडीओ से जवाब मांगने के आदेश दिए।