फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Another fraudster arrested in the name of contract in Animal Husbandry Department, STF arrested from Noida

पशुपालन विभाग में ठेका के नाम पर ठगी करने वाला एक और गिरफ्तार, कारोबारी को एसटीएफ ने नोएडा से दबोचा

Wed, 17 Feb 2021 07:46 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 17 Feb 2021 07:46 PM IST
विज्ञापन
Another fraudster arrested in the name of contract in Animal Husbandry Department, STF arrested from Noida
एसटीएफ (फाइल फोटो) - फोटो : Social Media
पशुपालन विभाग में करोड़ों का ठेका दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का एक और सदस्य बुधवार को दबोचा गया। एसटीएफ ने फरार चल रहे फरीदाबाद के कारोबारी अमित मिश्रा को नोएडा से गिरफ्तार किया है। इसके बाद पूछताछ कर उसे हजरतगंज पुलिस के हवाले कर दिया गया। इस मामले की जांच एसीपी गोमतीनगर श्वेता श्रीवास्तव कर रही हैं। उन्होंने भी पूछताछ की। अमित पर खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग में टेंडर दिलाने के नाम पर एक करोड़ की ठगी व पर्यटन विभाग में ठेका दिलाने के नाम पर जालसाजी करने में भी आया था।
विज्ञापन


एसीपी गोमतीनगर श्वेता श्रीवास्तव के मुताबिक मूलरूप से अमेठी का रहने वाला अमित मिश्रा फरीदाबाद में रहकर कारोबार करता था। पशुपालन विभाग में ठेका दिलाने के नाम पर हुई जालसाजी के मामले में  आरोपी आशीष राय व उमाशंकर के साथ मिलकर उसने कारोबारी को अपने जाल में फंसाया था। अमित की तलाश पुलिस काफी समय से कर रही थी। उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट भी जारी हुआ था। एसटीएफ की टीम ने बुधवार को अमित को नोएडा से गिरफ्तार किया। इसके बाद पूछताछ कर हजरतगंज पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन


कारोबारी से वसूले गये रकम से मिले थे एक करोड़
गिरफ्तारी की सूचना मिलने के बाद एसीपी गोमतीनगर श्वेता श्रीवास्तव हजरतगंज कोतवाली पहुंची। वहां उन्होंने अमित से पूछताछ की। उसने बताया कि कारोबारी मंजीत सिंह भाटिया उर्फ रिंकू से वसूले गये रुपये में उसको एक करोड़ रुपये आशीष राय ने दिये थे। बाद में उसे जानकारी हुई कि आरोपियों ने कारोबारी मंजीत से और रूपये ऐंठे थे। अमित ने अपना हिस्सा मांगने मुंबई तक गया था। लेकिन रुपये के बंटवारे को लेकर अमित व अन्य आरोपियों के बीच विवाद हो गया था। एसीपी केमुताबिक जल्द ही आरोपी अमित की पुलिस कस्टडी रिमांड पर लिया जाएगा। इसके बाद उससे पूछताछ कर और भी जानकारी हासिल की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पर्यटन विभाग में भी कर चुका है ठगी
एसीपी गोमतीनगर श्वेता श्रीवास्तव के मुताबिक आरोपी अमित ने अहमदाबाद के रहने वाले एक कारोबारी नीलम नरेंद्र भाई पटेल को खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग में नमक सप्लाई का 120 करोड़ रुपये का ठेका दिलाने की बात कही थी। इसके नाम पर 1.06 करोड़ की ठगी की थी। इसके अलावा अमित ने पर्यटन विभाग का अधिकारी बनकर उसने डाक्यूमेंट्री फिल्म के प्रबंधन, निर्देशन व कंबल, चादर व तौलिया आपूर्ति के फर्जी टेंडर के नाम पर लाखों की ठगी की थी। इस मामले में गोमतीनगर थाने में 2018 में मुकदमा दर्ज था। इस मामले में वह काफी दिनों से फरार चल रहा था। पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed