फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   another controversial statement of azmi

'मुसलमानों के लिए बेहद क्रूर है भाजपा'

Sat, 03 May 2014 02:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 03 May 2014 02:10 AM IST
विज्ञापन
another controversial statement of azmi

समाजवादी पार्टी के नेता अबू असीम आजमी ने एक और विवादास्पद बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि सच्चा मुसलमान भाजपा को वोट नहीं दे सकता।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को उन्होंने कहा था कि अपनी पार्टी को वोट न देने वाला सच्चा मुसलमान नहीं है। आजमी ने शुक्रवार को यहां कहा कि भाजपा हमेशा मुसलमानों के प्रति क्रूर रही है और उसने उनके साथ नाइंसाफी की है।
विज्ञापन


ऐसे में कोई सच्चा मुसलमान कैसे भाजपा को वोट दे सकता है। जब मुलायम सिंह यादव यूपी के मुख्यमंत्री थे तो उन्होंने बाबरी मस्जिद को ध्वस्त होने से बचाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक समय था जब यूपी के मदरसों को आईएसआई का अड्डा कहा जाता था। लेकिन समाजवादी पार्टी की सरकार आते ही उनके साथ इंसाफ हुआ।

भाजपा नकली मुस्लिमों के सहारे

another controversial statement of azmi

आज की तारीख में कोई भी मदरसों को आईएसआई का अड्डा नहीं कह सकता। अबू आजमी ने कहा कि भाजपा अपने साथ मुसलमानों के आने का दावा करती है। लेकिन यह बिल्कुल झूठ है।

जब भी भाजपा के पीएम उम्मीदवार नरेंद्र मोदी कोई चुनावी रैली करते हैं बुर्का पहने महिलाओं और दाढ़ी वाले कुछ लोगों को स्टेज पर बिठा दिया जाता है। लेकिन ये नकली मुसलमान हैं।

इस बीच, अबू आजमी के इस बयान पर प्रतिक्रिया जाहिर करते भाजपा प्रवक्ता शायना एनसी ने कहा कि इस तरह के बयान सिर्फ वोट बैंक की राजनीति को साधने के लिए दिए जाते हैं।

पहले भी दिया विवादित बयान

another controversial statement of azmi

गौरतलब है कि बृहस्पतिवार को यूपी के खलीलाबाद में अबू आजमी ने कहा था कि समाजवादी पार्टी को वोट न देने वाला सच्चा मुसलमान नहीं है।

अगर कोई मुसलमान समाजवादी पार्टी को वोट नहीं देता तो उसका डीएनए टेस्ट कराया जाना चाहिए ताकि यह पता लगाया जाए कि वह संघ का आदमी तो नहीं है।

भाजपा प्रवक्ता शायना एनसी ने कहा कि आजमी के बयान वोट बैंक की राजनीति और दकिनायूसी विचारों की इंतिहा हैं।

इधर, कांग्रेस प्रवक्ता संजय झा ने समाजवादी पार्टी पर मुसलमानों को मुजफ्फरनगर दंगों में सुरक्षा देने में नाकाम रहने का आरोप लगाया है।

आजमी पर भड़के शहनवाज

another controversial statement of azmi

भाजपा के वरिष्ठ नेता शाहनवाज हुसैन ने अबू आजमी के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया जाहिर की है।

अबू आजमी के डीएनए टेस्ट वाले बयान पर पलटवार करते हुए हुसैन ने कहा कि वह मुसलमानों का पोप बनने की कोशिश क्यों कर रहे हैं।

उन्हें मुसलमानों की इतनी ही फिक्र है तो पहले अपना डीएनए टेस्ट कराएं। शाहनवाज ने कहा कि किसी पार्टी को वोट देने से कोई मुसलमान जन्नत या जहन्नुम नहीं चला जाता लेकिन मतदान दुनिया को बेहतर बना सकता है।

उन्होंने अबू आजमी और मुलायम सिंह यादव से पूछा कि मुजफ्फरनगर दंगे पर दोनों क्यों चुप थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed