फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   another complaint filed against ramdev

रामदेव की बढ़ी मुश्किलें, एक और शिकायत दर्ज

Thu, 01 May 2014 07:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 01 May 2014 07:32 PM IST
विज्ञापन
another complaint filed against ramdev

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और दलितों को लेकर अभद्र टिप्पणी करने वाले योग गुरु बाबा रामदेव के खिलाफ बुधवार को आशियाना थाना में एफआईआर दर्ज करने के लिए एक और तहरीर दी गई।

विज्ञापन


एससी-एसटी कांट्रैक्टर वेलफेयर एसोसिएशन की तहरीर में कहा गया है कि बाबा रामदेव ने दलित परिवार की महिलाओं के मान-सम्मान से खिलवाड़ किया है।

पढ़ें-  'भाजपा की सरकार बनी तो कांग्रेस के दामाद जाएंगे जेल'
विज्ञापन


उनके कथन से दलित परिवारों की महिलाएं शर्मसार हुई हैं। एसोसिएशन के अध्यक्ष कर्मवीर आजाद का कहना है कि रामदेव का यह कृत्य अनुसूचित जाति जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत दंडनीय अपराध है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आशियाना पुलिस से उनकी तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है।

क्या था बाबा का बयान

another complaint filed against ramdev

रामदेव ने लखनऊ में आयोजित योग शिविर में कहा था कि मम्मी कहती है, मुन्ना अगर विदेशी लड़की से शादी की तो प्रधानमंत्री नहीं बन पाएगा।

देशी से बेटा करना नहीं चाहता। विदेशी से करेगा तो प्रधानमंत्री नहीं बन पाएगा।

मां कहती है कि एक बार प्रधानमंत्री बन जाये फिर विदेशी लड़की ले आना। मेरा कहना है कि हनीमून, पिकनिक मनाने दलित के घर जाता है।

पढ़ें- मायावती का पलटवार, कहा मुलायम को पागलखाने भेजो

दलित लड़की से शादी कर लेता तो प्रधानमंत्री बन जाता। लड़की भी दुल्हन बन जाती। इनका भी भाग्य खुल जाता। क्या करें? किस्मत ही खोटी है।

सभी मुकदमों की जांच लखनऊ में

another complaint filed against ramdev

आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में योग गुरु बाबा रामदेव पर प्रदेश के विभिन्न जिलों में मुकदमे दर्ज करने पर रोक लगा दी गई है।

आला अफसरों ने निर्देश दिए हैं कि विभिन्न जिलों में बाबा के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की जो तहरीर आ रही हैं, उन पर अलग-अलग मुकदमा न दर्ज किया जाए, बल्कि उन्हें लखनऊ पुलिस को स्थानांतरित कर दिया जाए। लखनऊ पुलिस ही सभी मामलों की तफ्तीश करेगी।

पढ़ें- 'रामदेव यादव है, इसलिए अखिलेश ने नहीं लिया एक्‍शन'

कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी के दलितों के यहां जाने को लेकर बाबा रामदेव की विवादित टिप्पणी का व्यापक विरोध हो रहा है।

माफ करने लायक नहीं है बाबा का बयान

another complaint filed against ramdev

योग गुरू रामदेव बाबा के कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को लेकर दिए गए दलित विरोधी बयान पर बसपा सुप्रीमो ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है।

बुधवार को लखनऊ में मांटेसरी बूथ पर वोट डालने पहुंची मायावती ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि रामदेव ने जिस तरह की ‌अश्लील और घिनौनी बात की है, वह माफी के काबिल नहीं है।

उन्होंने कहा कि यह बाबा भाजपा का है, और उनके इस बयान से उनकी दलित विरोधी मानसिकता दिखाई देती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed