{"_id":"660a6c4078ec744a4d03b5bd","slug":"anoop-jalota-offers-prayer-to-ramlalla-with-his-friends-in-ayodhya-2024-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya: अनूप जलोटा बोले- दुनिया भर से आने वाले लोगों की पहली पसंद अब ताजमहल नहीं अयोध्या है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya: अनूप जलोटा बोले- दुनिया भर से आने वाले लोगों की पहली पसंद अब ताजमहल नहीं अयोध्या है
Mon, 01 Apr 2024 01:49 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 01 Apr 2024 01:49 PM IST
सार
मशहूर भजन गायक अनूप जलोटा ने सोमवार को अपने देशी-विदेशी दोस्तों के साथ अयोध्या में रामलला के दर्शन किए और कहा कि भाजपा लोकसभा चुनाव में 400 सीटों पर जीत हासिल करेगी।
विज्ञापन
अयोध्या में मशहूर भजन गायक अनूप जलोटा।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मशहूर भजन गायक अनूप जलोटा सोमवार को अयोध्या पहुंचे और रामलला के दरबार में हाजिरी लगाई। अनूप जलोटा ने बताया कि उनके साथ विश्व के लगभग अलग-अलग देशों के 45 लोग आए हैं जो रामलला का दर्शन करने के लिए काफी लंबे समय से फोन कर रहे थे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पहले लोग भारत आते थे तो उनकी पहली पसंद ताजमहल हुआ करता था। अब भारत आने पर लोग अयोध्या आना चाहते हैं। दूसरा काशी विश्वनाथ और तीसरे नंबर पर ताजमहल है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - ऐसे ही माफिया को मसीहा नहीं बता रहे राजभर, विपक्षी दलों में होड़, मुस्लिम मतदाताओं को जोड़ने की नई रणनीति
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - मैं सपा नहीं, गठबंधन की विधायक, अखिलेश को जो करना है करें; पल्लवी पटेल की खुली चुनौती
अनूप जलोटा ने अयोध्या और देश के विकास को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को राम-लक्ष्मण की जोड़ी बताते हुए उनके द्वारा किए गए कार्य को सराहा है। उन्होंने कहा कि देश की आधी आबादी मुफ्त राशन का लाभ ले रही है। अच्छी व्यवस्थाएं हैं तो जाहिर सी बात है कि आगामी चुनाव में मोदी सरकार 400 के पार होगी।
अनूप जलोटा ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि जब देश में विकास होगा, अच्छी फैसिलिटी होगी तो आगामी चुनाव पर इसका असर देखने को मिलेगा। उन्होंने कहा कि तमाम मुस्लिम भी ऐसे हैं जो भाजपा को वोट देंगे। जब मुस्लिम समाज के लोग भी भाजपा के समर्थन में आएंगे तो फिर बचा क्या? उन्होंने बताया कि दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड और थाईलैंड समेत कई देशों के लोग उनके साथ अयोध्या आये हैं।