फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ayodhya Ram Mandir Pran Pratishtha First Anniversary Ram Lalla Consecration Auspicious Time Trust Details

प्राण प्रतिष्ठा की वर्षगांठ: इस मुहूर्त पर होगा रामलला का अभिषेक, ट्रस्ट ने जारी किया कार्यक्रमों का विवरण

Sat, 28 Dec 2024 07:33 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, अयोध्या
अमर उजाला संवाद, अयोध्या Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 28 Dec 2024 07:33 AM IST
सार

Ayodhya Ram Temple Pran Pratishtha Anniversary : रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की वर्षगांठ 11 जनवरी, 2025 को मनाई जाएगी। इसे प्रतिष्ठा द्वादशी कहा जाएगा। ट्रस्ट ने इसको लेकर कार्यक्रम का विवरण जारी किया। 
 

विज्ञापन
Ayodhya Ram Mandir Pran Pratishtha First Anniversary Ram Lalla Consecration Auspicious Time Trust Details
राम मंदिर में दर्शन कर बाहर निकलते श्रद्धालु - फोटो : amar ujala

विस्तार

श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में भगवान श्री रामलला सरकार के श्री विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ 11 जनवरी, 2025 को मनाई जाएगी। इसे प्रतिष्ठा द्वादशी कहा जाएगा। इस अवसर पर 11 से 13 जनवरी तक विभिन्न धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। इन कार्यक्रमों का विवरण व टाइम लाइन राममंदिर ट्रस्ट ने सोशल मीडिया पर साझा किया है।

विज्ञापन


आयोजन को लेकर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने तैयारी शुरू कर दी है। अंगद टीला पर आयोजित होने वाले धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों में आम लोगों को भी जाने की अनुमति होगी, जबकि अन्य कार्यक्रमों में विशिष्ट जनों को ही आमंत्रित किया जाएगा। समारोह में 110 से अधिक विशिष्ट लोगों को आमंत्रित किया जा रहा है जिसमें संत-धर्माचार्य सहित अन्य शामिल होंगे। 10 जनवरी से रामलला के दर्शनार्थियाें को नि:शुल्क भोग प्रसाद का वितरण भी शुरू किया जाएगा।

विज्ञापन

इन स्थलों पर 11 से 13 जनवरी तक रोज होंगे कार्यक्रम

1- यज्ञ मंडप (मंदिर परिसर)
- शुक्ल यजुर्वेद के मंत्रों से अग्निहोत्र (सुबह 8-11 बजे और दोपहर 2-5 बजे)
- छह लाख श्रीराम मंत्र जाप, रामरक्षा स्त्रोत, हनुमान चालीसा, आदि का पाठ

2- मंदिर भूतल पर कार्यक्रम
- राग सेवा (3 से 5 बजे)
- बधाई गान (6 से 9 बजे)

3-यात्री सुविधा केंद्र के प्रथम तल पर
- संगीतमय मानस पाठ

4- अंगद टीला
- रामकथा (2 से 3:30 बजे)
- मानस प्रवचन (3:30 से 5 बजे)
- सांस्कृतिक कार्यक्रम (5:30 से 7:30 बजे)
- भगवान का प्रसाद वितरण (प्रातः काल से)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed