फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   annapurna yojna to be start in 23 districts of Uttar Pradesh.

यूपी में 10 रुपये में मिलेगा भरपूर भोजन, 23 जिलों में शुरू होगी अन्नपूर्णा योजना

Thu, 03 Aug 2017 02:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 03 Aug 2017 02:19 AM IST
विज्ञापन
annapurna yojna to be start in 23 districts of Uttar Pradesh.
- फोटो : amar ujala

मजदूरों को सस्ता भोजन उपलब्ध कराने के लिए यूपी के 23 जिलों में अन्नपूर्णा योजना शुरू की जाएगी। इसमें निर्माण श्रमिकों को 10 रुपये में भरपेट भोजन मिलेगा। योजना की शुरुआत अगले महीने से हो सकती है। इसके लिए उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड (बीओसीडब्लू) ने टेंडर जारी कर दिया है?

विज्ञापन


पंजीकृत श्रमिकों को सस्ता भोजन उपलब्ध कराने की योजना पिछली सरकार ने शुरू की थी योगी सरकार इसका विस्तार कर रही है। श्रमिकों को उनके कार्यस्थल पर 10 रुपये प्रति थाली भोजन दिया जाएगा। इसका मैन्यू ऐसा होगा कि श्रमिकों का पेट भरने के साथ ही उन्हें आवश्यक पोषण भी मिल सके। श्रमिकों को इसके लिए 10 रुपये चुकाने होंगे।
विज्ञापन


बोर्ड के सचिव व उप श्रमायुक्त बीजे सिंह ने बताया कि खाने पर आने वाला बाकी का पैसा उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड वहन करेगा। श्रमिकों सस्ता भोजन उपलब्ध कराने के लिए संस्थाओं, फर्मों व कंपनियों से 7 से 21 अगस्त के बीच ई- टेंडर मांगे गये हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन जिलों में लागू होगी सस्ते भोजन की योजना

annapurna yojna to be start in 23 districts of Uttar Pradesh.
demo pic

जिले--पंजीकृत श्रमिक
हापुड़--585
मुरादाबाद--341
बरेली--245
मेरठ--400
झांसी--730
अलीगढ़--210

इलाहाबाद--1229
वाराणसी--919
गोरखपुर--445
गौतमबुद्धनगर--237
गाजियाबाद--450
जौनपुर--500
बदायूं--1030
बुलंदशहर--342
शाहजहांपुर--240

फैजाबाद--100
चित्रकूट--700
गोंडा--200
महोबा--1525
बांदा--518
बलरामपुर--500
इटावा--300
आजमगढ़--120

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed