{"_id":"69d1782e66dfbcc77f0a0f99","slug":"angry-farmers-protested-and-warned-of-an-indefinite-strike-from-the-10th-lucknow-news-c-13-lko1070-1676149-2026-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: नाराज किसानों ने प्रदर्शन कर 10 से अनिश्चितकालीन धरने की दी चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: नाराज किसानों ने प्रदर्शन कर 10 से अनिश्चितकालीन धरने की दी चेतावनी
Sun, 05 Apr 2026 02:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sun, 05 Apr 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
एसडीएम मोहनलालगंज को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंपते किसान।
नगराम। समस्याएं हल न होने से नाराज किसानों ने शनिवार को उपजिलाधिकारी मोहनलालगंज कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। इस दौरान मौजूद नायब तहसीलदार गुरुप्रीत सिंह ने किसानों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन किसान अपनी मांगों पर अड़े रहे। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो 10 अप्रैल से उपजिलाधिकारी कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया जाएगा। बाद में किसानों ने नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।
राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के मंडल महामंत्री हरिपाल वर्मा और जिला मंत्री रामसिंह ने बताया कि ज्ञापन में नदौली-पुरहिया इंटरनेशनल ड्रेन, सिरौना ड्रेन की सफाई के अलावा नहरों की पटरियों पर दो वर्ष से पड़े बालू की नीलामी कर आवागमन बहाल करने, नगराम-गंगागंज का एक किमी अर्धनिर्मित भाग व टूटे साइफन के निर्माण सहित कई मुद्दों को उठाया गया। इस मौके पर अरविंद कुमार, मोहर्रम अली, हरिश्चंद्र समेत कई किसान मौजूद रहे।