फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Anand Mahindra met CM Yogi Mahindra Group will invest in tourism agriculture machinery and EV sector

UP: आनंद महिंद्रा ने सीएम योगी से की भेंट, पर्यटन-कृषि मशीनरी और ईवी सेक्टर में बड़ा निवेश करेगा महिंद्रा ग्रुप

Tue, 24 Jan 2023 12:53 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 24 Jan 2023 12:53 AM IST
सार

प्रदेश की 25 सेक्टोरल नीतियों की चर्चा करते हुए योगी ने कहा कि उद्योगों की जरूरत और अपेक्षाओं का ध्यान रखते हुए हमने नीतियां तैयार की हैं। हमारे पास पर्याप्त लैंड बैंक है। बिजली आपूर्ति और मानव संसाधन की कोई कमी नहीं है।

विज्ञापन
Anand Mahindra met CM Yogi Mahindra Group will invest in tourism agriculture machinery and EV sector
सीएम योगी आदित्यनाथ, आनंद महिंद्रा - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से सोमवार को उनके सरकारी आवास पर महिंद्रा समूह के अध्यक्ष आनंद महिंद्रा ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान पर्यटन, कृषि फार्म मशीनरी और ईवी सेक्टर में बड़े पैमाने पर निवेश पर सहमति बनी। सीएम ने कहा कि एयरोस्पेस, कृषि व्यवसाय, ऑटोमोटिव कंपोनेंट्स, निर्माण उपकरण, रक्षा, ऊर्जा, कृषि उपकरण, वित्त और बीमा, औद्योगिक उपकरण, सूचना प्रौद्योगिकी, हॉस्पिटैलिटी, लॉजिस्टिक्स, रियल इस्टेट, रिटेल और शिक्षा क्षेत्र में महिंद्रा समूह की विशेषज्ञता है। इस समूह के अनुभव, तकनीक, शोध और नवाचारों से यूपी को अत्यंत लाभ होगा।

विज्ञापन

प्रदेश की 25 सेक्टोरल नीतियों की चर्चा करते हुए योगी ने कहा कि उद्योगों की जरूरत और अपेक्षाओं का ध्यान रखते हुए हमने नीतियां तैयार की हैं। हमारे पास पर्याप्त लैंड बैंक है। बिजली आपूर्ति और मानव संसाधन की कोई कमी नहीं है। यहां निवेशकों का हित पूरी तरह से सुरक्षित है। सरकार महिंद्रा ग्रुप को सभी सुविधाएं उपलब्ध कराएगी। आनंद महिंद्रा ने कहा कि यूपी की बेहतर कानून-व्यवस्था, नीतियां, सरल प्रणाली और बड़ी आबादी महिंद्रा समूह को निवेश के लिए अनुकूल अवसर देते हैं। देश के सबसे बड़े राज्य के विकास में सहायक बनने के लिए समूह उत्साहित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेश के पर्यटन स्थलों पर क्लब महिंद्रा का विस्तार किया जाएगा। इससे पर्यटकों को जहां सहायता मिलेगी, वहीं रोजगार के नए साधन भी सृजित होंगे। कृषि क्षेत्र में महिंद्रा समूह फॉर्म मशीनों का निर्माण करने के लिए प्रदेश में इकाई स्थापित करने का इच्छुक है। यहां की इलेक्ट्रॉनिक व्हीकल (ईवी) नीति को उत्साहवर्धक बताते हुए उन्होंने कहा कि महिंद्रा समूह ईवी सेक्टर में बड़े निवेश की योजना पर काम कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed