फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   analysis on dharmsabha in ayodhya.

अयोध्या की धर्मसभा से नहीं निकला कोई साफ संदेश, चुप्पी साध गए संत व महंत

Mon, 26 Nov 2018 02:28 PM IST
राजेन्द्र सिंह/अमर उजाला, अयोध्या
राजेन्द्र सिंह/अमर उजाला, अयोध्या Updated Mon, 26 Nov 2018 02:28 PM IST
विज्ञापन
analysis on dharmsabha in ayodhya.
- फोटो : amar ujala

शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने शनिवार को अयोध्या पहुंचकर आक्रामक तेवरों में जब मंदिर निर्माण की तारीख बताने और अध्यादेश लाने की मांग की थी तो लग रहा था कि रविवार को विश्व हिंदू परिषद की तरफ से आयोजित संतों की धर्मसभा से मंदिर निर्माण पर कोई न कोई संदेश निकलेगा। पर, ऐसा नहीं हुआ। मंदिर निर्माण के लिए न कोई समय सीमा तय करने की घोषणा हुई और न ही सरकार को कोई अल्टीमेटम मिला।

विज्ञापन


धर्मसभा का मकसद अध्यादेश लाकर या कानून बनाकर राम मंदिर बनाने की मांग बताया जा रहा था, पर विहिप नेता व प्रमुख संत इससे पीछे हटते नजर आए। कुछ ने बोलने की कोशिश भी की तो मंच पर मौजूद महंतों, महामंडलेश्वरों व संतों में से ही कई मौन साध गए तो कुछ ने दूसरे विकल्प गिना दिए। विहिप के प्रमुख नेताओं व वरिष्ठ संतों के निशाने पर सुप्रीम कोर्ट और कांग्रेस ही रहे।

विज्ञापन

बात शुरू तो हुई, पर दूर तलक नहीं गई

analysis on dharmsabha in ayodhya.

विहिप के अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष चंपत राय ने इतना जरूर कहा कि कोई सांविधानिक संस्था टालमटोल करती है तो केंद्र सरकार को आगे आना चाहिए। विधायिका को समाज की भावना का पालन करना चाहिए।

धर्म संसद के अगुआ संतों में शामिल रामानुजाचार्य हंसदेवाचार्य महाराज ने कानून बनाकर मंदिर का मार्ग प्रशस्त करने के बजाय सरकार को सलाह दी कि वह राष्ट्रपति के माध्यम से सुप्रीम कोर्ट को पत्र भिजवाए कि शीर्ष अदालत जनवरी के पहले सप्ताह में प्राथमिकता के आधार पर राम जन्मभूमि के केस की सुनवाई करे।

‘एक बार फिर चक्रव्यूह में अभिमन्यु को घिरने दो, बने अयोध्या में मंदिर सरकार गिरे तो गिरने दो’

analysis on dharmsabha in ayodhya.

कुछ संत ही राम मंदिर को लेकर मुखर रहे। छत्तीसगढ़ से आए संत बालकदास महाराज ने कहा कि मोदी व योगी को रामलला के कारण पद मिला है। अब याचना नहीं, रण होना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘एक बार फिर चक्रव्यूह में अभिमन्यु को घिरने दो, बने अयोध्या में मंदिर सरकार गिरे तो गिरने दो।’

रामानुजाचार्य वासुदेवाचार्य महाराज ने कहा कि इस समय राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, लोकसभा अध्यक्ष अपने हैं। अब मंदिर नहीं बनेगा तो कब बनेगा। संत आदेश करें, मंदिर निर्माण का कार्य प्रारंभ कर देंगे। स्वामी अनंताचार्यजी महाराज ने कहा कि मंदिर निर्माण के लिए अविलंब कानून बनाया जाए। यदि चूके तो फिर सत्ता में विराजमान होने का मौका नहीं मिलेगा।

विज्ञापन

संघ ने संतों के पाले में डाली गेंद

analysis on dharmsabha in ayodhya.

आरएसएस के सह सरकार्यवाह डॉ. कृष्णगोपाल ने भी कानून बनाकर मंदिर बनाने का जिक्र नहीं किया। उन्होंने गेंद संतों के पाले में डालते हुए कहा कि संघ, संतों की आज्ञा का पालन करेगा। धर्म संसद की अध्यक्षता कर रहे संत परमानंदजी महाराज ने अध्यादेश से पहले मुस्लिमों से राम जन्मभूमि पर दावा छोड़ने की अपील की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed