फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   analysis for 72825 teachers recruitment.

72,825 शिक्षक भर्ती: छोटे जिलों में बड़ी संभावनाएं

Thu, 30 Oct 2014 03:14 AM IST
शैलेंद्र श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
शैलेंद्र श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 30 Oct 2014 03:14 AM IST
विज्ञापन
analysis for 72825 teachers recruitment.

प्राइमरी स्कूलों में 72,825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती में बड़े जिलों में शिक्षक बनने की राह आसान नहीं है। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) को मिले जिलेवार ब्यौरे के आधार पर रिक्तियों पर नजर डालें तो लखनऊ, गौतमबुद्धनगर, मेरठ जैसे शहरों में शिक्षक बनने के लिए टीईटी में सर्वाधिक अंक होने चाहिए।

विज्ञापन


लखनऊ में चार, गौतमबुद्धनगर में छह तो मेरठ में आठ पद ही रिक्त बचे हैं। वहीं छोटे जिलों में अभी भी खाली पदों की संख्या अधिक है। जानकारों की मानें तो प्रशिक्षु शिक्षक के लिए जारी होने वाली तीसरी मेरिट अधिकतम पांच अंक तक ही गिर सकती है।
विज्ञापन


प्रशिक्षु शिक्षक भर्ती के लिए तीसरी काउंसलिंग 3 से 12 नवंबर तक होनी है। एससीईआरटी ने एनआईसी को जिलेवार भरे और खाली पदों का ब्यौरा उपलब्ध करा दिया है। एनआईसी ने वेबसाइट खोल दी है। डायट प्राचार्य और बेसिक शिक्षा अधिकारी अभ्यर्थियों के प्रत्यावेदन के आधार पर इसमें 31 अक्तूबर को 10 बजे तक गल्तियां ठीक कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद 1 नवंबर की देर रात या फिर 2 नवंबर को तीसरे चरण की काउंसलिंग की मेरिट जारी कर दी जाएगी। मिली जानकारी के मुताबिक बड़े जिलों में प्रशिक्षु शिक्षकों के अधिकतर पद भर चुके हैं, जबकि छोटे जिलों में अभी भी पद खाली हैं। सीतापुर और लखीमपुर खीरी जैसे जिलों में भी अभी ठीक-ठाक रिक्तियां हैं।

कहां कितने पद खाली

analysis for 72825 teachers recruitment.

लखनऊ 4, आगरा 38, अलीगढ़ 24, अंबेडकरनगर 163, अमेठी 9, अमरोहा 69, आजमगढ़ 496, औरैया 6, बागपत 30, बलिया 7, बलरामपुर 1518, बांदा 347, बाराबंकी 128, बरेली 787, बस्ती 183, बहराइच 2796, भदोही 221, बिजनौर 43, बदायूं 880, बुलंदशहर 18, चंदौली 436, चित्रकूट 171, देवरिया 362, एटा 121, इटावा 80

फैजाबाद 118, फर्रुखाबाद 110, फतेहपुर 5, फीरोजाबाद 21, गौतमबुद्धनगर 6, गाजियाबाद 8, गाजीपुर 6, गोंडा 1879, गोरखपुर 140, हमीरपुर 128, हापुड़ 7, हरदोई 742, हाथरस 37, जौनपुर 497, झांसी 18, कन्नौज 88, कानपुर देहात 17, कानपुर नगर 5, कौशांबी 478, लखीमपुर खीरी 1591, ललितपुर 272, महोबा 453, महाराजगंज 1913

मैनपुरी 31, मथुरा 4, मऊ 64, मेरठ 8, मिर्जापुर 952, मुरादाबाद 232, मुजफ्फरनगर 81, पीलीभीत 983, प्रतापगढ़ 211, रायबरेली 290, रामपुर 515, सहारनपुर 158, संभल 157, संतकबीर नगर 431, शामली 75, श्रावस्ती 852, सीतापुर 680, सोनभद्र 935, सुल्तानपुर 898, उन्नाव 68, वाराणसी 36 व इलाहाबाद में 373 पद रिक्त हैं। पांच जिलों का ब्यौरा नहीं मिल पाया है।

दूसरी काउंसलिंग की सबसे कम मेरिट

analysis for 72825 teachers recruitment.

- महिला कला सामान्य--107--कुशीनगर
- महिला एससी--88--बहराइच
- महिला एसटी--83--इलाहाबाद
- महिला ओबीसी--100--कुशीनगर व लखीमपुर

- पुरुष कला सामान्य--117--सीतापुर व लखीमपुर
- पुरुष कला एससी--103--सीतापुर व लखीमपुर
- पुरुष एसटी--83--लखीमपुर
- पुरुष ओबीसी--111--लखीमपुर


- महिला विज्ञान सामान्य--107--बहराइच
- महिला एससी--83--आजमगढ़, बलरामपुर
- महिला एसटी--83--आगरा व अधिकतर जिले
- महिला ओबीसी--97--गोंडा

- पुरुष विज्ञान सामान्य--117--बहराइच
- पुरुष एससी--99--कुशीनगर व लखीमपुर
- पुरुष एसटी--83--इलाहाबाद व अधिकतर जिले
- पुरुष ओबीसी--111--सीतापुर व लखीमपुर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed