{"_id":"66654ddbbaef95436f04ab18","slug":"an-uncontrolled-truck-trampled-two-in-nagar-kotwali-in-balrampur-2024-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur: अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार युवकों को रौंदा, मौके पर ही मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur: अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार युवकों को रौंदा, मौके पर ही मौत
Sun, 09 Jun 2024 12:08 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 09 Jun 2024 12:08 PM IST
सार
नगर क्षेत्र के पहलवारा मोहल्ले में देर रात हुई घटना में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों युवक रिश्तेदार के यहां निमंत्रण देने गए थे।
विज्ञापन
accident
- फोटो : amar ujala
विस्तार
नगर कोतवाली के मोहल्ला पहलवारा में शनिवार देर रात तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने दो बाइक सवार युवकों को रौंद दिया। युवकों की मौके पर ही मौत हो गई । पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। पुलिस के मुताबिक देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम साईडडीह मदारा निवासी गणेश (21) तथा मुरली (20) शनिवार रात हरिहरगंज बाजार के निकट शेखरपुर गांव में रिश्तेदार के यहां बरही संस्कार में गए थे।
विज्ञापन
रात करीब 11:00 बजे दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। नगर के पहलवारा मोहल्ले में नेशनल हाईवे -730 पर तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने दोनों युवकों को बाइक सहित रौंद दिया। पुलिस का कहना है कि मौके से हेलमेट नहीं मिला, जिससे माना जा रहा है कि युवक हेलमेट नहीं पहने थे। वहीं परिजनों का कहना है कि युवक हेलमेट लगाए थे। हादसे में दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
ट्रक चालक मौके से ट्रक के साथ फरार हो गया। आसपास के लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवकों की मौत से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। नगर कोतवाल शैलेश कुमार सिंह ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों से ट्रक की लोकेशन तलाशी जा रही है।
विज्ञापन