{"_id":"641183339000f2a5520dacbd","slug":"an-old-man-injured-in-a-clash-in-tikait-nagar-thana-kshetra-in-barabanki-2023-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki: फायरिंग व बमबाजी से थर्राया बाराबंकी का खजुरी चिर्रा गांव, एक वृद्ध हुआ घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki: फायरिंग व बमबाजी से थर्राया बाराबंकी का खजुरी चिर्रा गांव, एक वृद्ध हुआ घायल
Wed, 15 Mar 2023 02:04 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 15 Mar 2023 02:04 PM IST
सार
बाराबंकी जिले के टिकैतनगर थाना क्षेत्र के खजुरी चिर्रा गांव में दो पक्षों के बीच मामूली विवाद ने बड़ा रूप ले लिया। फायरिंग के दौरान करीब डेढ़ दर्जन बमों का इस्तेमाल किया गया।
विज्ञापन
मामले की जानकारी के लिए पुलिसकर्मी देर रात ही गांव पहुंचे और पूछताछ की।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बाराबंकी जिले के टिकैतनगर थाना क्षेत्र के खजुरी चिर्रा गांव में मंगलवार देर रात गोलियां व बम चले। हमलावर हुए पक्ष के करीब आधा दर्जन लोगों ने जमकर बवाल काटा। काफी देर तक पथराव होता रहा। इस दौरान एक वृद्ध घायल हो गया। बताया जाता है कि उसे गोली लगी है। फायरिंग और बमबाजी से गांव में दहशत फैल गई। लोग घरों में दुबक गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने हालात काबू में किया और कुछ लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, खजुरी चिर्रा गांव निवासी सहीम का गांव के ही वलीम से बच्चों की बात को लेकर 4 दिन पहले विवाद हुआ था। सहीम की शिकायत पर पुलिस ने वलीम पक्ष के कुछ लोगों को शांति भंग में पाबंद किया था। वलीम पक्ष मंगलवार शाम को रामसनेहीघाट तहसील से जमानत करा कर लौटा था। इसी के बाद देर रात आधा दर्जन लोग असलहों व बम से लैस होकर फायर करते हुए सहीम के घर की ओर बढ़े।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - मायावती ने बहुजनों का किया आह्वान: बोलीं- तिरस्कार का जवाब देने के लिए सत्ता की मास्टर चाबी हासिल करना जरूरी
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - 69000 सहायक शिक्षक भर्ती: अखिलेश यादव बोले, भाजपा की कमजोर पैरवी का परिणाम है कोर्ट का फैसला
गांव वालों के मुताबिक, हमलावरों ने रास्ते में ही फायरिंग शुरू कर दी। सहीम के घर के पास ही यहिया नामक अधेड़ का घर है। फायरिंग और बमबाजी के दौरान पथराव भी शुरू हो गया। गांव धमाकों व फायरिंग से गूंज उठा। करीब डेढ़ दर्जन बम फेंके गए। लोग अपने घरों में दुबक गए।
बताते हैं कि इस दौरान यहिया को गोली लग गई। इस दौरान लोग अपने घरों और खिड़कियों से वीडियो बनाते रहे। मामले की सूचना पाकर आनन-फानन टिकैतनगर थाने से भारी पुलिस फोर्स पहुंच गई। पुलिस को देखते ही लोग भाग खड़े हुए। हालांकि इस दौरान पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है।
रात करीब 11 बजे तक गांव में पुलिस बल तैनात रहा। टिकैतनगर के एसएचओ सुरेश पांडे ने बताया कि वृद्ध को गोली नहीं पत्थर लगा है। स्वीकार किया कि फायरिंग और पथराव हुआ है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस वह वीडियो भी कलेक्ट कर रही है जो गांव वालों द्वारा बनाए गए।