फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   an innocent boy died in an accident on lucknow agra expressway

तेज रफ्तार वाहन ने छात्र को मारी टक्कर, मौके पर ही दर्दनाक मौत 

Thu, 10 Sep 2020 02:57 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 10 Sep 2020 02:57 PM IST
विज्ञापन
an innocent boy died in an accident on lucknow agra expressway
मृतक आकाश ( फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala
लखनऊ आगरा एक्सप्रेस वे पर तेज रफ़्तार अज्ञात वाहन ने चना बेच रहे मासूम को पीछे से टक्कर मार दी। तेज रफ्तार अज्ञात वाहन मासूम को  रौंदते हुए  मौके से फरार हो गया। मासूम बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने युवक का शव रख आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया और मुआवजे की मांग करने लगे।
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे इंस्पेक्टर काकोरी ने उचित आर्थिक मदद दिलाए जाने का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। जानकारी के मुताबिक कोतवाली काकोरी क्षेत्र के मेहंदी नगर गांव निवासी आकाश यादव (12) कक्षा 6 का छात्र था। बुधवार को लैय्या चना बेचने के लिए आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर अपने साथियों के साथ गया हुआ था।
विज्ञापन


टोल प्लाजा पर मौजूद कई अन्य साथी अपना अपना सामान बेच रहे थे। तभी आगरा एक्सप्रेस वे टोल प्लाजा के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने मासूम को टक्कर मार दी। रोड पर गिरे मासूम को अज्ञात वाहन ने रौंद डाला। जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई ।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुर्घटना में मासूम की मौत से परिजन व ग्रामीण आक्रोशित हो गए। शव को आगरा एक्सप्रेस वे रोड पर रख कर जाम कर प्रदर्शन करने लगे। जाम की सूचना मिलने पर इंस्पेक्टर मय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।प्रदर्शनकारी मुआवजे व अज्ञात वाहन को पकड़े जाने की मांग कर रहे थे।
 

मासूम बच्चे घर चलाने के लिए करते हैं मजदूरी

मौके पर पहुंचे इंस्पेक्टर ने प्रदर्शनकरियों को उचित आर्थिक सहायता दिलाये जाने और अज्ञात वाहन को पकड़े जाने देने का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। करीब आधे घंटे तक कई किलोमीटर लंबा जाम लगा रहा। मृतक के परिवार में पिता कृष्ण कुमार मां शैल कुमारी भाई लल्ला ,अंकुर, हरिपाल, पंचम है। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुट गई है। वही पुलिस ने बताया कि अज्ञात वाहन के खिलाफ़ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

लखनऊ आगरा एक्सप्रेस वे टोल प्लाजा पर मासूम बच्चों सहित युवक खाने पीने के सामानों की फेरी लगाते है। फेरी से वह दो चार सौ रुपये कमा कर अपना परिवार चलाते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed