फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   An FIR was lodged against young scientist Rahul the very next day after he had filed a complaint

Lucknow News: युवा वैज्ञानिक राहुल की शिकायत के अगले दिन उन्हीं पर हो गई थी एफआईआर

Fri, 17 Jul 2026 02:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 17 Jul 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
An FIR was lodged against young scientist Rahul the very next day after he had filed a complaint
राहुल सिंह की फाइल फोटो।
लखनऊ। विभूतिखंड के नोवोटेल होटल में हुई युवा वैज्ञानिक राहुल सिंह की मौत के मामले में राजधानी पुलिस बस्ती पुलिस से संपर्क करेगी। राहुल के खिलाफ दर्ज एफआईआर के बारे में जानकारी ली जाएगी। साथ ही राहुल की ओर से की गई शिकायत पर हुई कार्रवाई के बारे में भी ब्योरा जुटाया जाएगा।
विज्ञापन

इस मामले में सबसे खास बात यह है कि राहुल ने जिस दिन एडीजी गोरखपुर जोन से कारोबारी चंद्रभूषण मिश्र की शिकायत की थी, उसके अगले ही दिन उन पर बस्ती के नगर थाने में एफआईआर दर्ज हो गई। यह एफआईआर चंद्रभूषण की तहरीर पर दर्ज हुई थी। लखनऊ पुलिस इन सभी बिंदुओं की पड़ताल करेगी। यह पता लगाया जाएगा कि आखिर यह संयोग है या साजिश के तहत सबकुछ हुआ।
विज्ञापन

राहुल के भाई रोहित ने गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस राहुल की कॉल डिटेल और व्हाट्सएप चैट खंगाल रही है। पुलिस का कहना है कि चैट में राहुल को धमकी दी गई होगी तो संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पुलिस चंद्रभूषण को नोटिस देकर पूछताछ कर सकती है। पुलिस ने राहुल के बैंक खातों का भी ब्योरा मांगा है। इसके आधार पर वित्तीय लेनदेन खंगाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

राहुल ने बस्ती जाकर दर्ज कराए थे बयान
छानबीन में सामने आया है कि बस्ती में मामला दर्ज होने के बाद विवेचक ने राहुल को बुलाया था। राहुल ने विवेचक के सामने अपने बयान दर्ज कराए थे। उन्होंने बताया था कि ठगी उनके साथ हुई है, जबकि चंद्रभूषण का आरोप है कि राहुल ने उनसे रुपये लिए और लाटाए नहीं। दोनों ही लोगों की ओर से दी गई शिकायत में रकम के लेनदेन का जिक्र तो है, लेकिन वजह में अंतर है। ऐसे में पुलिस के सामने लेनदेन का असली कारण पता लगाना चुनौती से कम नहीं है।

स्पष्ट तहरीर लेकर छानबीन करेगी पुलिस
लखनऊ पुलिस का कहना है कि परिवार की ओर से दी गई तहरीर स्पष्ट नहीं है। परिजन स्पष्ट तहरीर देंगे तो संबंधित लोगों से पूछताछ कर साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। उधर, राहुल के भाई रोहित हत्या का आरोप लगाते हुए लगातार कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि मंगलवार को नोवोटेल होटल में राहुल की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। पुलिस को कमरे से कोई संदिग्ध वस्तु या सुसाइड नोट नहीं मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं है। जांच के लिए विसरा और हार्ट सुरक्षित रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed