{"_id":"6586a9fde06e533a3a0bd7dc","slug":"an-elephant-killed-a-man-in-katarniaghat-range-in-bahraich-2023-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहराइच: जंगली हाथी ने अधेड़ को पटक-पटक कर मार डाला, इलाके में दहशत, लोगों को सतर्क कर रहा वन विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहराइच: जंगली हाथी ने अधेड़ को पटक-पटक कर मार डाला, इलाके में दहशत, लोगों को सतर्क कर रहा वन विभाग
Sat, 23 Dec 2023 03:05 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 23 Dec 2023 03:05 PM IST
सार
बहराइच जिले के कतर्नियाघाट रेंज अंतर्गत एक जंगली हाथी ने एक अधेड़ को पटक-पटक कर मार डाला। घटना से इलाके में दहशत है। वन विभाग लोगों को जंगली हाथियों से सतर्क कर रहा है।
विज्ञापन
घटनास्थल का जायजा लेते पुलिसकर्मी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बहराइच के कतर्नियाघाट रेंज अंतर्गत थाना सुजौली क्षेत्र के गिरिजापुरी कालोनी में शौच के लिए जा रहे एक अधेड़ को पटक-पटक कर हाथियों ने मौत के घाट उतार दिया। घटना से इलाके में भय का माहौल है।
विज्ञापन
वन्य जीव प्रभाग के सदर रेंज में स्थित गिरिजापुरी सिंचाई कालोनी के डी टाइप आवास में निवास कर रहे देवेश्वर (52) शुक्रवार की देर शाम आवास के सामने शौच के लिए झाड़ियों के किनारे निकले थे। देर तक घर न लौटने पर लोगों ने तलाश शुरू की।
विज्ञापन
देर रात तक तलाश जारी रही लेकिन कुछ पता नहीं जल सका। सुबह देवेश्वर के भतीजे राकेश ने कालोनी के कुछ लोगों के साथ पुनः तालाश शुरू की।
इस दौरान कालोनी के डी टाइप आवास के सामने झाड़ियों में अधेड़ का लहूलुहान शव बरामद हुआ। घटना की सूचना पर दलबल के साथ पहुंचे थानाध्यक्ष सौरभ सिंह व रेंजर अनूप कुमार ने घटनास्थल की जांच कर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वन विभाग लोगों को जंगली हाथियों से सतर्क कर रहा है।
विज्ञापन