{"_id":"677ba7dafc17f284340eeda5","slug":"an-eight-years-old-child-injured-in-a-leopard-attack-in-bahraich-2025-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich: आठ वर्षीय बालिका तेंदुए के हमले में जख्मी, मां ने भिड़कर बचाई जान, सीएचसी में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich: आठ वर्षीय बालिका तेंदुए के हमले में जख्मी, मां ने भिड़कर बचाई जान, सीएचसी में भर्ती
Mon, 06 Jan 2025 03:22 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, मिहींपुरवा (बहराइच)
अमर उजाला नेटवर्क, मिहींपुरवा (बहराइच)
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 06 Jan 2025 03:22 PM IST
सार
सुबह मां के साथ नित्यक्रिया के लिए निकली एक बालिका तेंदुए के हमले में जख्मी हो गई। मां ने तेंदुए से भिड़कर उसकी जान बचाई।
विज्ञापन
हमले में जख्मी हुई बालिका।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
बहराइच जिले के कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के सुजौली वन रेंज के रमपुरवा बनकटी गांव निवासिनी सुंदरी (8) सोमवार की सुबह नित्यक्रिया के लिए उठी थीं। सुंदरी घर के बाहर ही पहुंची थी कि पहले से मौजूद तेंदुए ने हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से जख्मी बालिका को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन
बालिका के पिता कृष्णानंद ने बताया कि बेटी को तेंदुए के जबड़े में देख मां शोर मचाते हुए तेंदुए से भिड़ गई। मां के संघर्ष और हांका लगाने से बेटी की जान बची। उन्होंने बताया कि सुंदरी के गले पर गंभीर घाव आए हैं।
विज्ञापन
बेटी को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुजौली ले गए थे जहां चिकित्सकों के न होने पर एंबुलेंस कर्मियों ने प्राथमिक उपचार किया और फिर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोतीपुर ले जाया गया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि हमले की सूचना तत्काल वन विभाग को दी गई थी लेकिन मौके पर कोई वन कर्मी नहीं पहुंचा। पूर्व में भी तेंदुआ बच्चों और मवेशियों पर हमला कर चुका है।
विज्ञापन