फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   An auto driver molested a girl in Lucknow.

Lucknow: ऑटो चालक ने युवती से की छेड़छाड़... मोबाइल छीनकर फेंका, कूदकर बचाई जान

Sun, 25 Aug 2024 02:38 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sun, 25 Aug 2024 02:38 PM IST
सार

युवती ने बताया कि कुछ दूर चलने पर चालक ने ऑटो आउटर रिंग रोड की तरफ मोड़ दिया। अनहोनी की आशंका में उन्होंने जब विरोध किया तो आरोपी ने छेड़छाड़ शुरू कर दी और मोबाइल छीनकर फेंक दिया।

विज्ञापन
An auto driver molested a girl in Lucknow.
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ऑटो से घर जा रही एक युवती से चालक ने छेड़छाड़ की। किसी तरह उसने ऑटो से कूद कर जान बचाई। शनिवार सुबह पिता के साथ जाकर सैरपुर थाने में तहरीर दी।

विज्ञापन


इटौंजा में रहने वाली युवती राजस्थान के भिवाड़ी में एक निजी कंपनी में काम करती है। उनके मुताबिक शुक्रवार रात वह घर जाने के लिए आगरा एक्सप्रेसवे जीरो पॉइंट के पास बस से उतरी थीं। यहां उन्होंने पिता को कॉल कर आईआईएम रोड पर बुलाया था। इसके बाद एक ऑटो में बैठ गईं थी। कुछ दूर चलने पर चालक ने ऑटो आउटर रिंग रोड की तरफ मोड़ दिया।
विज्ञापन


अनहोनी की आशंका में उन्होंने जब विरोध किया तो आरोपी ने छेड़छाड़ शुरू कर दी और मोबाइल छीनकर फेंक दिया। इस पर वह चलते ऑटो से कूद गईं। रातभर वहीं छिपी रहीं। सुबह होने पर एक राहगीर के मोबाइल से पिता को कॉल कर घटना की जानकारी दी। इंस्पेक्टर सैरपुर जितेंद्र गुप्ता के मुताबिक मामले की तफ्तीश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed