{"_id":"66f958125e01de30fd0baaf6","slug":"an-animal-killed-a-farmer-in-katarnia-vanya-jeev-prabhag-2024-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich: मवेशी को चारा देने गए किसान को हिंसक जानवर ने मार डाला, गर्दन दबोचकर ले गया, आधा खाया शव मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich: मवेशी को चारा देने गए किसान को हिंसक जानवर ने मार डाला, गर्दन दबोचकर ले गया, आधा खाया शव मिला
Sun, 29 Sep 2024 07:07 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 29 Sep 2024 07:07 PM IST
सार
इलाके में ग्रामीण अक्सर बाघ दिखने और हमला करने की बात कह रहे हैं। जानवर किसान की गर्दन दबोचकर चला गया। उसका आधा खाया हुआ शव बरामद हुआ है।
विज्ञापन
युवक को जानवर उठा ले गया।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बहराइच के कतरनियाघाट वन्यजीव प्रभाग के ककरहा रेंज के बेझा निवासी कन्हाईलाल(30) रविवार की सुबह घर के पीछे मवेशी को चारा देने गए थे। इस दौरान पहले से मौजूद हिंसक जानवर ने उन पर हमला कर दिया और जंगल में खींच ले गया। खोजबीन के दौरान युवक का आधा खाया शव जंगल में मिला।
विज्ञापन
कोतवाली मुर्तिहा के ग्राम पंचायत बेझा निवासी कन्हाईलाल धरमपुर स्थित अपने खेत में घर बनाकर रहते थे। रविवार की सुबह लगभग 8 बजे वह घर के पीछे बंधे मवेशियों को चारा देने गए थे। जहां पर पहले से मौजूद हिंसक जीव ने उन पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
जानवर कन्हाईलाल को गर्दन से दबोच कर जंगल में ले गया और निवाला बनाया। काफी देर तक कन्हाईलाल के घर न आने पर परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू की। जिसके बाद कन्हाईलाल का आधा खाया शव खेत से सटे जंगल में पड़ा मिला। शव देख परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर कोतवाल अमितेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। वहीं, वन टीम भी मौके पर पहुंची।
विज्ञापन