फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   An action plan will be formulated for corneal donation.An action plan will be formulated for corneal donation.

Lucknow News: कार्निया डोनेशन के लिए बनेगी कार्ययोजना

Mon, 20 Jul 2026 02:27 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
An action plan will be formulated for corneal donation.An action plan will be formulated for corneal donation.
पीजीआई में हुई बैठक।
लखनऊ। पीजीआई में कॉर्निया दान और प्रत्यारोपण सेवाओं को मजबूत करने के लिए टास्क फोर्स की बैठक हुई। इसमें कॉर्निया दान की दर बढ़ाने, उपलब्ध कॉर्निया का उपयोग सुनिश्चित करने और बेहतर प्रत्यारोपण सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए कार्ययोजना पर सहमति बनी।
विज्ञापन


स्टेट ऑर्गन एंड टिश्यू ट्रांसप्लांट ऑर्गेनाइजेशन (सोटो) के संयुक्त निदेशक डॉ. आर. हर्षवर्धन ने कॉर्निया दाताओं की समय पर पहचान और रेफरल व्यवस्था बेहतर बनाने पर जोर दिया। बैठक में डॉक्टरों, स्वास्थ्यकर्मियों के प्रशिक्षण और आई बैंकों व अस्पतालों के बीच समन्वय बढ़ाने और कॉर्निया के संग्रहण, संरक्षण और प्रत्यारोपण की मानकीकृत व्यवस्था लागू करने पर सहमति बनी। नेत्रदान के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाने के लिए अभियान चलाने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

डॉ. आर. हर्षवर्धन ने कहा कि सरकारी संस्थानों, स्वास्थ्य विभाग, आई बैंकों और सामाजिक संगठनों के संयुक्त प्रयास से कॉर्निया दान कार्यक्रम को नई गति मिलेगी। इसमें डॉ. शालिनी मोहन, डॉ. शेफाली मजूमदार, डॉ. अलका और डॉ. विकास कनौजिया सहित टास्क फोर्स के सदस्य शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed