{"_id":"605c594f8ebc3ecabd524df1","slug":"amitabh-thakur-changed-the-name-plate-of-the-house-wrote-ips-forced-retired","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमिताभ ठाकुर ने घर का नेम प्लेट बदला, लिखा - आईपीएस (जबरिया रिटायर्ड)","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमिताभ ठाकुर ने घर का नेम प्लेट बदला, लिखा - आईपीएस (जबरिया रिटायर्ड)
Thu, 25 Mar 2021 05:40 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Thu, 25 Mar 2021 05:40 PM IST
सार
आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर को गृह मंत्रालय ने समय से पूर्व अनिवार्य रूप से सेवानिवृत करने का आदेश दिया था। अमिताभ ठाकुर ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी थी।
विज्ञापन
नेम प्लेट के साथ अमिताभ ठाकुर ने शेयर की तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने अनिवार्य सेवानिवृति के बाद गोमतीनगर में अपने आवास की नेमप्लेट बदलते हुए उसे सोशल मीडिया पर शेयर किया है। उन्होंने अपने घर की नेम प्लेट में अमिताभ ठाकुर, आईपीएस (जबरिया रिटायर्ड) लिखा है। इसके अलावा नेम प्लेट के साथ अपनी तस्वीर खिंचवाकर फेसबुक तथा ट्विटर पर भी शेयर किया है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर को गृह मंत्रालय ने समय से पूर्व अनिवार्य रूप से सेवानिवृत करने का आदेश दिया था। आदेश में लिखा गया है कि अमिताभ ठाकुर को लोकहित में सेवा में बनाए रखे जाने के उपयुक्त न पाते हुए लोकहित में तात्कालिक प्रभाव से सेवा पूर्ण होने से पूर्व सेवानिवृत किये जाने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
अमिताभ ठाकुर ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी थी। सरकार के इस आदेश पर ट्वीट करके उन्होंने लिखा था कि मुझे अभी-अभी वीआरएस (लोकहित में सेवानिवृति) आदेश प्राप्त हुआ। सरकार को अब मेरी सेवाएं नहीं चाहिए। जय हिन्द !
विज्ञापन
गौरतलब है कि गत दिवस प्रयागराज स्थित नैनी सेंट्रल जेल में निरुद्ध बसपा सांसद अतुल राय के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराने वाली युवती और एक युवक के खिलाफ लखनऊ के गोमतीनगर थाना में धमकाने सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया था। यह कार्रवाई आईपीएस अमिताभ ठाकुर की तहरीर पर ही की गई थी। आईपीएस अमिताभ ठाकुर के अनुसार, छह नवंबर 2020 की रात लगभग 09:18 बजे घोसी सांसद पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली युवती ने उन्हें फोन किया था। सात नवंबर 2020 को 11:42 बजे युवती के सहयोगी सत्यम राय ने उन्हें फोन किया।
दोनों ने फोन कर उन्हें धमकी दी। इसके साथ ही अतुल राय से पैसे लेकर और उनका एजेंट बनकर काम करने का आरोप लगाया। इसके बाद दोनों ने वीडियो कॉल के माध्यम से पुन: अतुल राय से पैसे लेने और उनका एजेंट बनकर काम करने के मनगढ़ंत आरोप लगाए। साथ ही उनकी पुत्री के संबंध में भी आपत्तिजनक बातें कहीं। आईपीएस के अनुसार, दोनों उनके गोमतीनगर स्थित आवास पर भी आए और जबरदस्ती फेसबुक लाइव कर विडियो रिकॉर्डिंग शुरू कर दिए।