{"_id":"5bf43b80bdec221c33789b20","slug":"amitabh-bachchan-will-pay-the-loan-for-up-farmers","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तर प्रदेश के 70 किसानों का कर्ज चुकाएंगे अमिताभ, मुंबई बुलाने के लिए बुक की ट्रेन की बोगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तर प्रदेश के 70 किसानों का कर्ज चुकाएंगे अमिताभ, मुंबई बुलाने के लिए बुक की ट्रेन की बोगी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 20 Nov 2018 10:21 PM IST
विज्ञापन
अमिताभ बच्चन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन महाराष्ट्र के बाद अब उत्तर प्रदेश के किसानों का कर्ज चुकाएंगे। वह किसानों से खुद मिलेंगे और उन्हें बैंक के पत्र सौंपेंगे। अमिताभ बच्चन के प्रवक्ता ने कहा कि वह 70 किसानों के मुंबई आने और बैंक के पत्र ग्रहण करने का इंतजाम करेंगे।
विज्ञापन
अमिताभ बच्चन ने किसानों के ऋण चुकाने के लिए बैंक ऑफ इंडिया के साथ (ओटीएस) वन टाइम सेटलमेंट किया है। वह 26 नवंबर को किसानों से मुलाकात कर उनकी आवभगत करेंगे और खुद उन्हें बैंक के पत्र सौंपेंगे।
विज्ञापन
इसके लिए उन्होंने 70 किसानों को मुंबई आमंत्रित किया है और उनके लिए ट्रेन का एक पूरा डिब्बा बुक किया है। इस बारे में अमिताभ के प्रवक्ता ने पुष्टि की और कहा कि अमिताभ ने उत्तर प्रदेश के 1,398 किसानों का ऋण चुकाया है।
विज्ञापन
कुछ महीने पहले ही अमिताभ बच्चन ने महाराष्ट्र के 350 किसानों का कर्ज चुकाया था। इसके अलावा उन्होंने 44 शहीदों के परिवारों को भी आर्थिक मदद दी थी। बिग बी कहते हैं कि अपने देश के लिए शहीद होने वाले जवानों के परिवार के लिए कुछ करने से मुझे संतुष्टि मिलती है। आखिरकार वे हमारे लिए अपना जीवन कुर्बान करते हैं। वहीं, किसानों का कर्ज चुकाने का मकसद उन्हें आत्महत्या करने से रोकना है।