फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Amitabh bachchan in mahmoodabad house, public is outside

बाहर जनता, भीतर महानायक

Fri, 21 Jun 2019 02:00 AM IST
sahaj sahaj न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ Published by: sahaj sahaj Updated Fri, 21 Jun 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
Amitabh bachchan in mahmoodabad house, public is outside
फिल्म अभिनेता अमिताभ बच्चन - फोटो : अमर उजाला
शहर में कैसरबाग के महमूदाबाद हाउस में चल रही अमिताभ बच्चन की मूवी केशूटिंग केदूसरे दिन बृहस्पतिवार को मूवी में अमिताभ के परिवार के कुछ फ्लैशबैक के शॉट फिल्माए गए। इसमें नगर के कुछ सीनियर-जूनियर कलाकारों की मौजूदगी रही। हालांकि शॉट के संवाद क्या रहे, कौन-कौन से सीन शूट हुए, इसको लेकर भी क्रू के अधिकतर सदस्य अंजान ही रहे। शॉट सुबह की शिफ्ट और दोपहर केसमय महमूदाबाद हाउस के पिछले हिस्सों के अलावा आंगन, बरामदे, कमरों में अधिकतर शूट हुए। वहां तक क्रू के चुनिंदा लोगों के अलावा सबका आना जाना नहीं रहा। इससे पहले सुबह पहुंचे अमिताभ ने शूट लोकेशन पर कुछ समय बिताने के बाद वैनिटी वैन में आगे की तैयारी की। हालांकि क्रू के मुताबिक, उन्होंने भी कुछ शॉट फिल्माए। शूजित सरकार निर्देशित इस फिल्म का अधिकतर हिस्सा महमूदाबाद हाउस में फिल्माया जाना है, इसलिए बृहस्पतिवार शाम से पहले यहां इलाकाई लोगों का जमघट बाहर जुटा रहा। दोपहर के बाद कई भारी भरकम सामानों की भीतर से बाहर आवाजाही पर किसी ने बाहर ये झूठी बात फैला दी कि अमिताभ केशूट पार्क के पास भी होने हैं, इसलिए भी भीड़ लगी रही। हालांकि ऐसा कुछ नहीं हुआ। शनिवार व रविवार से अमिताभ केसाथ दिखने वाले दो और किरदारों के भी शूट शुरू होेंगे। लेकिन उनके शूट कहां होने हैं, इनडोर या आउटडोर अभी इसे गोपनीय रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed